Rahul Gandhi Speech: सदन में सत्तापक्ष और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक, हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष सदन में पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की पुस्तक फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी के मसौदे के उस अंश को पढ़ना चाहते थे. जिसमें 31 अगस्त, 2020 की एक घटना का उल्लेख है. यह संस्मरण अभी प्रकाशित नहीं हुआ है.
पूर्व सेना प्रमुख की किताब का अंश पढ़ने पर अड़े राहुल गांधी
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान का उल्लेख किया. उन्होंने कहा- सूर्या ने कांग्रेस की देशभक्ति और चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं. इसलिए वह एक पूर्व सेना प्रमुख के उस संस्मरण के अंश को पढ़ना चाहते हैं जो एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख का हवाला देते हुए चीन के साथ हिंदुस्तान के सैन्य तनाव का विषय उठाने का प्रयास किया और दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चरित्र के बारे में भी बताया है.
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर किया पलटवार
जैसे ही इसे पढ़ने का प्रयास किया तो राजनाथ सिंह ने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष को बताना चाहिए कि वह जिस पुस्तक का उल्लेख कर रहे हैं, वो प्रकाशित हुई है या नहीं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष की बातें पूरी तरह से काल्पनिक हैं और वह सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं.
#WATCH | Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, “Our party initiated the Motion of Thanks to the President’s Address. All of us were seated to hear the speech of LoP Rahul Gandhi. But right from the beginning, Rahul Gandhi flouted rules and started quoting from a book… pic.twitter.com/OKT7qbBYEx
— ANI (@ANI) February 2, 2026
हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कई सदन का कार्यवाही स्थगित की
सदन में गतिरोध बने रहने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पहले दोपहर दो बजकर नौ मिनट पर सभा की बैठक दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी. फिर तीन बजकर आठ मिनट पर शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस नेता से कई बार यह अपील की कि वह पुस्तक या किसी पत्रिका को सदन में उद्धृत नहीं कर सकते.
अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर किया पलटवार
गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा कि सदन में पुस्तक और पत्रिका में प्रकाशित बातों को नहीं रखा जा सकता और नेता प्रतिपक्ष को व्यवस्था का पालन करना चाहिए.
बिरला ने राहुल गांधी से कहा- आप लगातार आसन की अवमानना कर रहे हैं
बिरला ने राहुल गांधी से कई बार कहा कि वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखें. जब राहुल गांधी इस संस्मरण के कुछ अंश सदन के पटल पर रखने पर अड़े रहे तो बिरला ने कहा, आप लगातार आसन की अवमानना कर रहे हैं. इसपर राहुल गांधी ने कहा कि वह आसन को चुनौती नहीं दे रहे हैं, बल्कि चीन के साथ हिंदुस्तान के रिश्ते के बारे में बात रखना चाहते हैं. इसपर बिरला ने कहा- आपसे विनम्र आग्रह है कि व्यवस्था बनाए रखें. अगर हम सेना और सेना की कार्रवाइयों की आलोचना करेंगे तो यह उचित नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि जो हुआ है, उसके बारे में सेना के हर जवान को पता है, लेकिन प्रशासन इस बात को जनता से छिपाना चाहती है.
किरेन रीजीजू ने कहा- ऐसी कोई बात मत बोलिए, जिससे सेना का मनोबल गिरे
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, आप (राहुल) देश को नीचा दिखाकर क्या कहना चाहते हैं. आप एक ऐसी बात कर रहे हैं जिसका कोई स्रोत नहीं है. आप ऐसी कोई बात मत बोलिए, जिससे सेना का मनोबल गिरे.
The post राहुल गांधी बनाम प्रशासन: पूर्व आर्मी चीफ की किताब पर बवाल, संसद में गरमाई सियासत appeared first on Naya Vichar.

