Hot News

Border 2 Box Office Day 11: दूसरे मंडे सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, 3 बजे तक पहुंची 300 करोड़ के बेहद करीब!

Border 2 Box Office Day 11: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है. रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब सबकी नजरें इसके दूसरे मंडे यानी 11वें दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं.

लगातार जारी है ताबड़तोड़ कमाई

image 1 7
Border 2 box office day 11: दूसरे मंडे सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, 3 बजे तक पहुंची 300 करोड़ के बेहद करीब! 4

फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ जोरदार शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन 54.5 करोड़ और चौथे दिन 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वीकडेज में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पांचवें दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये जोड़ लिए. इस तरह पहले हफ्ते का कुल कारोबार 224.25 करोड़ रुपये रहा.

दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी फिल्म के लिए ठीक-ठाक रही. आठवें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 11 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद दूसरे शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे संडे को करीब 22.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके साथ ही फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई 275.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

11वें दिन की कमाई

image 14
Border 2 box office day 11: दूसरे मंडे सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, 3 बजे तक पहुंची 300 करोड़ के बेहद करीब! 5

अब बात करें 11वें दिन यानी दूसरे मंडे की तो ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म से ठीक-ठाक कमाई की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि सुबह के शोज में फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 5.67 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो अब तक की सबसे कम मानी जा रही है. इसके बावजूद ट्रेड को भरोसा है कि दिन के साथ रफ्तार पकड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: The 50: रजत दलाल के थप्पड़ पर भड़का इंटरनेट, ‘The 50’ से बाहर करने की मांग

The post Border 2 Box Office Day 11: दूसरे मंडे सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, 3 बजे तक पहुंची 300 करोड़ के बेहद करीब! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top