Hot News

9 फरवरी को लॉन्च होगा Samsung Galaxy F70e 5G, मिलेगा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Samsung जल्द ही इंडिया में अपना नया Galaxy F70e 5G लॉन्च करने वाला है. ये इस नई Galaxy F70 सीरीज का पहला फोन होगा. कंपनी ने फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़ी कई डिटेल्स बता दी हैं. इस फोन में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने वाला है और बैक पैनल थोड़ा टेक्सचर्ड डिजाइन के साथ आएगा. वहीं फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच दी जाएगी. इसमें ही सेल्फी कैमरा आपको मिलने वाला है. आइए जान लेते हैं इस फोन से जुड़ी सारी डिटेल्स.

Samsung Galaxy F70e 5G कब होगा लॉन्च?

Samsung ने अपने आने वाले Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन के बारे में सारी जानकारी धीरे-धीरे बता रह है. कंपनी ने इसके लिए खास माइक्रोसाइट अपडेट की है. यहां फोन की बैटरी कैपेसिटी, डिजाइन, कैमरा सेटअप, कलर ऑप्शन और डिस्प्ले जैसी डिटेल्स दिखा दी गई हैं. Galaxy F70e 5G इंडिया में 9 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. इसे आप Flipkart और Samsung India की ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे. फोन Limelight Green और Spotlight Blue रंगों में आएगा. सबसे खास बात, इसकी रीयर पैनल लेदर फिनिश वाली है, जिससे फोन को प्रीमियम लुक मिलेगा.

Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy F70e 5G की बातें करें तो कहा जा रहा है कि इसमें 6.7-inch HD+ डिस्प्ले मिलेगा. फोन के अंदर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगा हुआ मिलेगा. साथ में 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मौजूद है. फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 nits तक की पीक ब्राइटनेस देगा.

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा होगा. बैटरी की बात करें तो 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है.

चिपसेट, कीमत और इंडिया लॉन्च डेट अभी तक ऑफिशियल नहीं आई है, लेकिन टिपस्टर्स का कहना है कि हिंदुस्तान में इसकी कीमत ₹15,000 के अंदर हो सकती है. जल्द ही कंपनी इन सब चीजों की आधिकारिक जानकारी देगी.

यह भी पढ़ें: Oppo K14x जल्द मरेगा एंट्री, लॉन्च डेट से लेकर पावरफुल फीचर्स तक कंपनी ने किया कंफर्म

The post 9 फरवरी को लॉन्च होगा Samsung Galaxy F70e 5G, मिलेगा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top