Hot News

T20 World Cup 2026: भारत से भिड़ने से डरा पाकिस्तान? हरभजन सिंह ने खोली पोल

Highlights

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है. पाकिस्तान ने 15 फरवरी को हिंदुस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला किया है. हालांकि, पाकिस्तान प्रशासन ने इसके पीछे कोई ठोस वजह नहीं बताई है, लेकिन पूर्व हिंदुस्तानीय स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इसे महज एक ‘ड्रामा’ करार दिया है. हरभजन का मानना है कि पाकिस्तान खुद को बांग्लादेश का साथी दिखाने के लिए ये सब कर रहा है, जबकि असल में इसके पीछे कोई तर्क नहीं है. ICC ने भी इस पर सख्त रुख अपनाते हुए साफ किया है कि इस तरह के बर्ताव से क्रिकेट का भारी नुकसान होगा. 

हरभजन सिंह का तीखा हमला

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने कहा कि ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ वाली कहावत यहां बिल्कुल फिट बैठती है. उनका सवाल है कि जब मैच श्रीलंका के कोलंबो में होना है, जो कि एक न्यूट्रल वेन्यू है, तो फिर स्पोर्ट्सने में क्या दिक्कत है? भज्जी ने याद दिलाया कि पिछले साल एशिया कप के वक्त भी तनाव था, लेकिन तब पैसों के लालच में पाकिस्तान ने हिंदुस्तान के साथ मैच स्पोर्ट्से थे. उन्होंने पूछा कि तब देश भक्ति कहां गई थी?

बांग्लादेश वाला मामला और दिखावा

असल में ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश ने हिंदुस्तान में स्पोर्ट्सने से मना कर दिया और ICC ने उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया. पाकिस्तान अब दिखावा कर रहा है कि वो बांग्लादेश के साथ खड़ा है. हरभजन ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि यह सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिश है. उन्होंने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान ने अपने उन फैंस के बारे में सोचा जो हिंदुस्तान-पाकिस्तान का महामुकाबला देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं?

ICC ने जताई सख्त नाराजगी

पाकिस्तान के इस फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी कड़ा रुख अपनाया है. ICC ने एक बयान जारी कर कहा है कि किसी भी बड़े टूर्नामेंट में अपनी मर्जी से मैच चुनना गलत है. ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि इसका बुरा असर उनके देश के क्रिकेट पर पड़ सकता है. ICC ने उम्मीद जताई है कि PCB कोई बीच का रास्ता निकालेगा, क्योंकि ऐसे फैसलों से स्पोर्ट्स की भावना खत्म होती है.

मैदान पर हिंदुस्तान का पलड़ा भारी

अगर आंकड़ों की बात करें तो T20 वर्ल्ड कप में हिंदुस्तान का दबदबा रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से हिंदुस्तान ने 7-1 की बढ़त बना रखी है. पिछले साल एशिया कप में भी अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. तिलक ने फाइनल में 69 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सकर पाकिस्तान से मैच छीन लिया था. ऐसे में पाकिस्तान के पीछे हटने को कई लोग हार के डर से भी जोड़कर देख रहे हैं.

टूर्नामेंट पर संकट के बादल

डिफेंडिंग चैंपियन हिंदुस्तान इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में है और हाल ही में न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया है. दूसरी तरफ, बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड की एंट्री हो चुकी है. पाकिस्तान ग्रुप ए में हिंदुस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका के साथ है. अगर पाकिस्तान वाकई मैच नहीं स्पोर्ट्सता है, तो ICC उन पर भारी जुर्माना या बैन भी लगा सकता है. अब देखना यह होगा कि क्या पाकिस्तान अपनी जिद पर अड़ा रहता है या दबाव में झुककर मैदान पर उतरता है.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2026: वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां भिड़ेंगी टीमें

ICC Rankings: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान की जीत भी नहीं बिगाड़ पाई स्पोर्ट्स

हम उनके साथ हैं, पाकिस्तान के ड्रामें के बीच ICC को मिला BCCI का साथ, राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

The post T20 World Cup 2026: हिंदुस्तान से भिड़ने से डरा पाकिस्तान? हरभजन सिंह ने खोली पोल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top