Hot News

‘ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त नहीं देखा’,  CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के बाद भड़कीं ममता बनर्जी

Mamata Banerjee On CEC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर मामले पर एक बार फिर चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा है. सोमवार को एसआईआर प्रभावित परिवारों और पार्टी नेताओं के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलीं. मुलाकात के बाद चुनाव आयोग के ऑफिस से बाहर आकर उन्होंने कहा  “मैं बहुत दुखी हूं. मैं बहुत लंबे समय से दिल्ली की नेतृत्व में शामिल हूं. मैं 4 बार मंत्री और 7 बार सांसद रही हूं. लेकिन, मैंने ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा. मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी कुर्सी की इज्जत करती हूं क्योंकि कोई भी कुर्सी किसी के लिए स्थायी नहीं होती. एक दिन आपको जाना ही होगा. बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है. चुनाव लोकतंत्र में एक त्योहार होते हैं, लेकिन आपने 98 लाख लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया.”

बंगाल के लोग चुनाव आयोग के सामने समस्याएं उठाने आए हैं- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रोकने की मांग कर रही हैं. इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग से मुलाकात का समय मांगा था, जिस पर आयोग ने उन्हें सोमवार (2 फरवरी) का समय दिया था. चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बंगाल के लोग निर्वाचन आयोग के सामने अपनी समस्याएं उठाने आए हैं, लेकिन उन्हें ‘धमकी’ दी जा रही है. उन्होंने बंग भवन परिसर के बाहर भारी पुलिस तैनाती पर भी सवाल उठाया है.

काला शॉल ओढ़कर जताया विरोध

सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR) से प्रभावित करीब 50 परिवारों को दिल्ली लाया गया है. तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों से मिलने वाले 12 प्रतिनिधि एसआईआर से प्रभावित परिवारों से हैं. उन्होंने कहा कि इनमें वे लोग शामिल हैं जिन्हें गलत तरीके से मृत घोषित कर दिया गया और उन लोगों के परिजनों के सदस्य भी शामिल हैं जिनकी कथित तौर पर ‘एसआईआर के कारण’ मृत्यु हो गई है. ममता बनर्जी और टीएमसी नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध के प्रतीक के रूप में काली शॉल ओढ़ रखी थी. पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने काला स्वेटर पहन रखा था.

Also Read: ‘एक इंच सरेंडर नहीं कर सकता हिंदुस्तान’, राहुल गांधी के बयान पर भड़के रिजिजू, कहा- माफी मांगे कांग्रेस

The post ‘ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त नहीं देखा’,  CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के बाद भड़कीं ममता बनर्जी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top