Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: कन्या (Virgo): बुध और सूर्य की स्थिति आपको करियर पर फोकस करने में मदद करेगी. आज आप पूरी तरह ‘काम पर फोकस’ करेंगे. हालांकि, दिमाग में थोडा तनाव रह सकता है, इसलिए म्यूजिक या वॉक का सहारा लें. इनकम अच्छी बनी रहेगी और पड़ोसियों या दोस्तों से किसी प्रोजेक्ट में मदद मिल सकती है.
प्रभाव: मकर का बुध आपको तार्किक बनाएगा, लेकिन बारहवें भाव में चंद्रमा-केतु व्यर्थ के खर्च और मानसिक तनाव देंगे.
करियर-बिजनेस: पंचम भाव का चतुर्ग्रही योग स्टूडेंट्स और क्रिएटिव युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. करियर में आपकी बुद्धिमानी के चर्चे होंगे. बिजनेस में विदेशी संपर्कों से लाभ मिल सकता है, लेकिन कागजी कार्रवाई में सावधानी रखें वरना कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं.
लव लाइफ: लव लाइफ में रोमांस तो रहेगा लेकिन चंद्रमा-केतु की बारहवीं स्थिति पार्टनर से दूरी या वियोग का कारण बन सकती है. संभव है कि काम की वजह से आपको पार्टनर से दूर जाना पड़े. मन में चल रही शंकाओं को बातचीत से दूर करना ही बेहतर होगा.
हेल्थ: अनिद्रा (Insomnia) और आंखों में भारीपन महसूस हो सकता है. अस्पताल या दवाइयों पर खर्च बढ़ने के संकेत हैं. रात को सोने से पहले ध्यान (Meditation) करें और पैरों के तलवों की मालिश करें ताकि तनाव कम हो सके.
सावधानी: अनजान लोगों पर भरोसा करके अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और पक्षियों को सात तरह का अनाज डालें.
शुभ अंक-3.
शुभ रंग- लाल
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 03 February 2026: आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय
Also Read:- Vivah Muhurat 2026 Dates: शुक्र उदय के साथ शुरू हुआ शादी-विवाह का सीजन, फरवरी से जुलाई तक 63 मुहूर्त, दिसंबर तक मिलेंगे 81 दिन
The post Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: कन्या राशि वालों के लिए करियर में वरदान साबित होगा चतुर्ग्रही योग, व्यापार में लाभ के प्रबल योग appeared first on Naya Vichar.
