Hot News

मुलायम त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, इस तरह करें तैयार

Beauty Tips: बदलते मौसम का असर हमारी त्वचा पर भी देखने को मिलता है. ऐसे मौसम में त्वचा ड्राई होने की वजह से रूखी और बेजान दिखने लगती है. साफ-साफ कहें तो ऐसे मौसम में चेहरे की रौनक ही खो जाती है. थोड़ी सी देखभाल आपके चेहरे की रौनक को वापस ला सकती है. इसके लिए आप चाहें तो घर में फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इस फेस पैक को सप्ताह में दो बार चेहरे पर लगाने से आपका चेहरा खिला-खिला लग सकता है. यह फेस पैक पूरी तरह से नेचुरल है और घर में रखी चीजों से ही इसे तैयार किया जा सकता है.

केले और मलाई का फेस पैक

चेहरे की रौनक लौटाने के लिए केले और मलाई का फेस पैक बहुत बढ़िया ऑप्शन है. मलाई त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है. ड्राई स्किन वालों को तो इसे नियमित लगाना चाहिए. वहीं दूसरी ओर केला सभी पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से चेहरे पर झुर्रियां जल्दी नहीं आने देता है.

फेस पैक बनाने की सामग्री

  • आधा पका केला
  • एक चम्मच मलाई
  • आधा चम्मच शहद

फेस पैक बनाने की विधि

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए पहले आधा पका केला लें.
  • फिर इसे चम्मच से अच्छी तरह से मैश करें.
  • इसके बाद इसमें मलाई और शहद डाल कर क्रीमी दिखने तक अच्छे से मिला लें.
  • अब आप इसे चेहरे पर लगा कर 15 मिनट तक सूखने दें.
  • उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धोकर लाइट मॉइश्चराइजर लगा लें.  

यह भी पढ़ें: चेहरे को बेदाग और नेचुरल ग्लो देगा इन चीजों से बना फेस मास्क

कब और कैसे लगाएं

इस फेस पैक को आप सप्‍ताह में दो बार लगाएं. इसे लगाने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को अच्‍छी तरह साफ कर लें. फिर अब इस पर फेस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें. फिर 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें.

Disclaimer: हमारी समाचारें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: इंस्टेंट निखार के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में दूर होगी चेहरे की थकान

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips In Hindi: मसूर दाल से दमक उठेगा चेहरा, बस जान लें लगाने का सही तरीका

The post मुलायम त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, इस तरह करें तैयार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top