West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिया है. तृणमूल कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स हैंडल से बृहस्पतिवार को यह जानकारी शेयर की गयी. बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा है कि उत्तर बंगाल के कर्सियोंग के भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा तृणमूल कांग्रेस परिवार में शामिल हो गये हैं.
ममता बनर्जी के नेतृत्व में जताया विश्वास
शर्मा के टीएमसी में शामिल होने का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. टीएमसी ने कहा है कि ब्रात्य बसु और डॉ शशि पांजा की मौजूदगी में विष्णु प्रसाद शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली. इसमें आगे कहा गया है कि भाजपा के जनविरोधी और बांग्ला विरोधी रवैये से नाराज होकर शर्मा ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में काम करने का फैसला किया है.
Today, in the presence of Shri @basu_bratya and Smt. @DrShashiPanja, @BJP4Bengal MLA from Kurseong, Shri Bishnu Prasad Sharma, joined the Trinamool Congress family.
Disillusioned by BJP’s jono-birodhi and Bangla-birodhi stance, he has chosen to stand firmly beside Smt.… pic.twitter.com/dzJIemHVdK
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) February 19, 2026
West Bengal Politics: टीएमसी ने किया विष्णु प्रसाद शर्मा का स्वागत
टीएमसी ने कहा है कि विष्णु प्रसाद शर्मा का मानना है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ही बंगाल का विकास कर सकती है. अब वह ममता बनर्जी की लीडरशिप में वह बंगाल की जनता की सेवा करेंगे. तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि विष्णु प्रसाद शर्मा का पार्टी में तहे दिल से स्वागत है. पार्टी को विश्वास है कि शर्मा के टीएमसी में शामिल होने से उसकी ताकत बढ़ेगी. इन्क्लूसिव डेवलपमेंट और जनहित के कार्यों में वह अहम भूमिका निभायेंगे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल की नेतृत्व में राम-कृष्ण की एंट्री, अमित शाह की मायापुर यात्रा के बाद TMC और BJP में छिड़ी जंग
भाजपा नेता को फिल्मी अंदाज में धमकी, घर के सामने रखवाये सफेद फूल, धोती और अगरबत्ती
The post बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, थामा तृणमूल कांग्रेस का झंडा appeared first on Naya Vichar.

