Hot News

अफगानिस्तान ने कनाडा को रौंदा, 82 रन से हराया, बड़ी जीत से ली विदाई

T20 World Cup CAN vs AFG: टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने कनाडा रौंदकर जीत हासिल की. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर कनाडा ने गेंदबाजी चुनी. अफगानिस्तान ने इब्राहिम जदरान (नाबाद 95 रन, 56 गेंद) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत ग्रुप डी मैच में कनाडा के खिलाफ चार विकेट पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं टारगेट का पीछा करने मैदान में उतरे कनाडा के बल्लेबाज अफगानिस्तान के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके. एक एक कर कनाडा के विकेट जल्दी-जल्दी गिरते रहे. निर्धारित 20 ओवर में कनाडा की टीम 8 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी.

अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने की कनाडा की जमकर पिटाई

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने गुरुवार को गजब का प्रदर्शन किया. अफगानिस्तान ने इब्राहिम जदरान (नाबाद 95 रन, 56 गेंद) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत ग्रुप डी मैच में कनाडा के खिलाफ चार विकेट पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं लेकिन जीत के साथ घर लौटना चाहती हैं. जदरान के अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 44 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 30 रन का योगदान दिया. जदरान को एक जीवनदान मिला जिसके बाद उन्होंने कनाडा के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए. गुरबाज ने संभलकर शुरुआत की, लेकिन दूसरे ओवर में विकेटकीपर श्रेयस मोवा ने तेज गेंदबाज डिलन हेलिगर की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया. गुरबाज ने पिच को समझने के बाद शानदार शॉट्स स्पोर्ट्से, लेकिन छठे ओवर में जसकरण ने उन्हें डीप प्वाइंट पर कैच कराकर पवेलियन भेज दिया. वहीं, कनाडा के लिए जसकरण सिंह ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और 52 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि तेज गेंदबाज डिलन हेलिगर को एक विकेट मिला.

The post अफगानिस्तान ने कनाडा को रौंदा, 82 रन से हराया, बड़ी जीत से ली विदाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top