Hot News

बिहार में राजस्व विभाग के सरकारी दस्तावेज से नहीं हटेगा भूमिहार-ब्राह्मण का नाम, मंत्री विजय सिन्हा ने क्या बताया?

Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा की तरफ से प्रशासनी दस्तावेजों को लेकर बड़ा आदेश दिया गया है. मंत्री विजय सिन्हा के मुताबिक, राजस्व संबंधी प्रशासनी दस्तावेजों से भूमिहार-ब्राह्मण के नाम नहीं हटाए जायेंगे. इसको लेकर विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है.

बजट सत्र में उठाया गया ये मामला

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान कई मामले विधायकों की तरफ से उठाए जा रहे हैं. ऐसे में जाति के कॉलम में भूमिहार होगा या भूमिहार ब्राह्मण से जुड़ा सवाल किया गया. इस पर मंत्री विजय सिन्हा की तरफ से ऐलान किया गया कि राजस्व भूमि सुधार विभाग के अभिलेख में पहले की तरह भूमिहार ब्राह्मण लिखा रहेगा. इसमें किसी तरह का कोई सुधार या फिर छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा.

जमीन पर अवैध कब्जा के मामले में क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक, अतरी विधायक रोमित कुमार की तरफ से इस मुद्दे पर कहा गया था कि 1931 की जनगणना में भूमिहार ब्राह्मण की आबादी नौ लाख दर्ज थी. लेकिन 2023 में हुई जातीय गणना में शामिल 215 जातियों की लिस्ट में इस भूमिहार ब्राह्मण का नाम हटा दिया गया. जमीन पर अवैध कब्जा का मुद्दा आरजेडी विधायक राहुल कुमार की तरफ से उठाया गया. जिस पर विजय सिन्हा ने कहा, मेरी दवा कड़वी होती है लेकिन असर होता है. जो मेरा मिशन है, उसे पूरा करके रहूंगा. जब तक राजस्व विभाग में हूं, परिणाम निकलेगा.

537 अंचलों में लगाए जायेंगे सीसीटीवी कैमरे

विभाग की तरफ से राज्य के सभी 537 अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे. इसे लेकर 6.71 करोड़ रुपए की राशि आवंटित किए गए हैं. प्रति अंचल 1.25 लाख रुपए आवंटित किए गए. यह काम इस साल ही शुरू किया जाएगा. सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर यह उद्देश्य बताया गया कि प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और सुरक्षा को मजबूत करना है.

Also Read: अलीपुरद्वार अमृत हिंदुस्तान का नियमित होगा परिचालन, शेखपुरा-दिल्ली के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का ऐलान

The post बिहार में राजस्व विभाग के प्रशासनी दस्तावेज से नहीं हटेगा भूमिहार-ब्राह्मण का नाम, मंत्री विजय सिन्हा ने क्या बताया? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top