Hot News

यहां 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश की संभावना, आया अलर्ट

Aaj ka Mausam : 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 22 फरवरी को उत्तराखंड, 23 फरवरी को विदर्भ, 23 और 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मौसम में बदलाव नजर आएगा. यहां बिजली गिरने की आशंका है. केरल और माहे में 23 फरवरी को, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 से 24 फरवरी जबकि तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 22 से 24 फरवरी तक बिजली कड़कने की आशंका व्यक्त की गई है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम

22 और 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं 22 से 24 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में भी हल्की बारिश या बर्फ गिर सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ज्यादा होने की आशंका है, जिससे ठंड कुछ बढ़ सकती है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

21 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच और 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच और 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आसमान साफ रहेगा. सुबह के वक्त हल्का धुंध नजर आ सकता है.

महाराष्ट्र का मौसम कैसा रहेगा?

महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. इससे सुबह और रात के समय ठंड थोड़ी बढ़ सकती है.

गुजरात का मौसम कैसा रहेगा?

गुजरात में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना व्यक्त नहीं की गई है. इसके बाद अगले 5 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है.

यह भी पढ़ें : अगले 4 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? IMD ने दी जानकारी

कश्मीर में दिन के तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि

कश्मीर में शीत ऋतु के दौरान गर्मी का एहसास होने लगा है और कई क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से 9 से 11 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है. इससे फरवरी करीब एक दशक में अब तक का सबसे अधिक गर्म महीना बन गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि फरवरी का महीना संभवतः शुष्क रहेगा. महीने के अंत तक किसी भी प्रकार की भारी बारिश या हिमपात की कोई संभावना नहीं है. अगले सात दिनों के दौरान कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और वृद्धि होगी.

The post यहां 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश की संभावना, आया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top