Hot News

JPSC अभ्यर्थियों की बड़ी जीत: उम्र सीमा का विवाद खत्म, CM हेमंत सोरेन ने न्यू कट ऑफ डेट का किया ऐलान

JPSC Age Controversy, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में उम्र सीमा को लेकर चल रहे विवाद पर आखिरकार विराम लग गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा सत्र के दौरान इसे लेकर बड़ी घोषणा कर दी है. सीएम ने एग्जाम का कट अफ डेट 2022 करने का ऐलान कर दिया है. इस फैसले के बाद उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो अब तक उम्र सीमा के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जा रहे थे.

झारखंड हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों के हक में सुनाया था फैसला

बता दें कि लंबे समय से परीक्षार्थी उम्र सीमा में छूट और कट-ऑफ डेट में बदलाव की मांग कर रहे थे. प्रशासन के ऐलान के बाद उन अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान आयी है जो ओवर ऐज के कारण परीक्षा लिखने से वंचित हो जा रहे थे. लंबे समय से अभ्यर्थी उम्र को लेकर परेशान थे. इसके लिए उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उच्च न्यायलय में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए उम्र में छूट देने का निर्देश देते हुए राज्य प्रशासन से जवाब मांगा था.

Also Read: हाथी को भगाने के लिए 16 घंटे चला वन विभाग का रेस्क्यू अभियान, हुसैनाबाद में राहत

JPSC जल्द जारी करेगा न्यू कट ऑफ डेट का आधिकारिक सूचना

मुख्यमंत्री के इस घोषणा के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जेपीएससी जल्द ही न्यू कट ऑफ डेट का आधिकारिक सूचना जारी कर देगा. साथ ही फॉर्म भरने की तारीख भी बढ़ जाएगी. इससे पहले आयोग द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी रखी गयी थी, जो शुक्रवार शाम 5 बजे तक ही वैलिड थी. उम्र सीमा विवाद का मामला झारखंड विधानसभा में भी कई विधायकों ने उठाया था, जिसके बाद वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने भी सदन में जानकारी दी थी प्रशासन इस पर विचार कर रही है.

Also Read: इटखोरी महोत्सव 2026: कैलाश खेर के सुरों में डूबा चतरा, आज भोजपुरी स्टार कल्पना पटवारी मचाएंगी धमाल

The post JPSC अभ्यर्थियों की बड़ी जीत: उम्र सीमा का विवाद खत्म, CM हेमंत सोरेन ने न्यू कट ऑफ डेट का किया ऐलान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top