Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 फरवरी को बिहार दौरे की संभावना है. प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत उनका फोकस इंडो-नेपाल सीमा से सटे गांवों पर रहेगा. खास तौर पर वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चयनित पंचायतों का वे निरीक्षण कर सकते हैं. हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं.
इंडो-नेपाल बॉर्डर के गांवों का करेंगे निरीक्षण
सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री का कार्यक्रम उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों में प्रस्तावित है. इनमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण शामिल हैं. इन जिलों की कई पंचायतों का चयन केंद्र प्रशासन की वाइब्रेंट विलेज योजना में हुआ है.
माना जा रहा है कि अमित शाह इन गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. सड़क, बिजली, संचार, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार सृजन जैसे मुद्दे उनके एजेंडे में रहेंगे. वे स्थानीय अधिकारियों से सीधे फीडबैक भी ले सकते हैं.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
प्रशासन और पुलिस अलर्ट
गृह मंत्री के दौरे की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी एक्टिव हैं. अधिकारियों को विकास योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. पंचायत स्तर तक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है.
वाइब्रेंट विलेज योजना पर रहेगा फोकस
वाइब्रेंट विलेज योजना का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों का समग्र विकास करना है. प्रशासन इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना चाहती है. अगर यह दौरा होता है, तो इसे सीमा क्षेत्र के विकास के लिहाज से अहम माना जाएगा. प्रशासन अब आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार कर रहा है.
Also Read: सोनपुर में 4200 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नीतीश कैबिनेट में 35 एजेंडों पर लगी मुहर
Also Read: बिहार में अब बर्थ सर्टिफिकेट के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज से पहले ही हो जाएगा काम
The post 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल बॉर्डर के वाइब्रेंट विलेज का करेंगे निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

