Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 22 से 24 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 23 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तरी तटीय पश्चिम बंगाल में 23 और 24 फरवरी को बारिश की संभावना है.
मौसम साफ रहेगा दिल्ली में
विभाग के अनुसार दिल्ली में 22 फरवरी को मौसम साफ रहेगा. दिन में तापमान बढ़ेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस जबकि और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) February 21, 2026
झारखंड में बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड के मौसम में बदलाव दिख रहा है. कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में 24 और 25 फरवरी को कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. तापमान में भी हल्का बदलाव संभव है.
अंडमान और निकोबार का मौसम
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 23 से 25 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है.
यह भी पढ़ें : Weather Forecast : इन दो राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, आया अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम
हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी और उत्तराखंड में 23 और 24 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. यहां बर्फबारी की भी संभावना है.
राजस्थान का मौसम
राजस्थान के कई हिस्सों में दिन का तापमान बढ़ रहा है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. गर्मी में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है.
The post IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें 24 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

