Hot News

जेईई मेन फॉर्म में इस डेट से कर सकेंगे करेक्शन, इन स्टेप्स को करें फॉलो

JEE Main 2026 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी National Testing Agency (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलने की घोषणा की है. उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे.

यह सुविधा केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी और इसके बाद किसी भी तरह का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि तय समय के अंदर फॉर्म में सुधार कर लें.

किन डिटेल्स में कर सकते हैं सुधार?

कैंडिडेट्स लॉगिन करके नीचे दी गई डिटेल में सुधार कर सकते हैं-

  • नाम, माता या पिता का नाम
  • डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, कैटेगरी
  • कक्षा 10 और 12 की एजुकेशनल डिटेल
  • एग्जाम सेंटर का चयन
  • पेपर और परीक्षा भाषा
  • राज्य कोड ऑफ एलिजिबिलिटी

किन डिटेल्स को नहीं बदल सकेंगे स्टूडेंट?

  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पता

कैसे करें फॉर्म में सुधार?

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • JEE Main की आधिकारिक साइट खोलें.
  • कैंडिडेट लॉगिन करें
  • अपना Application Number और Password या जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.
  • Correction in Application Form लिंक चुनें
  • डैशबोर्ड पर दिख रहे Application Correction विकल्प पर क्लिक करें.
  • जरूरी विवरण एडिट करें

यह भी पढ़ें- कैसा रहा CBSE 10th क्लास का इंग्लिश का पेपर? जानिए 

The post जेईई मेन फॉर्म में इस डेट से कर सकेंगे करेक्शन, इन स्टेप्स को करें फॉलो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top