Hot News

चैती छठ 2026: आज ढलते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें अपने शहर में सूर्यास्त का समय

Chaiti Chhath 2026: चैत्र छठ हिंदू धर्म के सबसे कठिन और पवित्र व्रतों में से एक है. हर साल दो बार छठ का पर्व मनाया जाता है. पहला चैत्र माह में और दूसरा कार्तिक मास में. यह पर्व 4 दिनों का होता है. व्रत के पहले दिन नहाय-खाय होता है, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ पूजा संपन्न होती है. आज पर्व के तीसरे दिन लोग दौरा सजा कर पवित्र नदियों और तालाबों के घाट पर पहुंचते है. व्रती बांस के सूप में ठेकुआ, ताजे फल, गन्ना, नारियल और कसार जैसी पूजन सामग्री सजाकर कमर तक पानी में उतरती हैं. इसके बाद वे सूर्य देव की पूजा कर सूर्य की अंतिम किरण के समय अर्घ्य अर्पित करती हैं.

अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय

पंचांग के अनुसार आज सूर्यास्त का औसत समय शाम 06:34 बजे है, लेकिन अलग-अलग शहरों में यह समय थोड़ा भिन्न हो सकता है. आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय—

शहर (City) सूर्यास्त का समय (Sunset Time)
कोलकाता शाम 05:49
भागलपुर / देवघर शाम 05:55
जमशेदपुर शाम 05:56
बोकारो / बेगूसराय शाम 05:58
रांची / मुजफ्फरपुर शाम 06:01
पटना शाम 06:02
छपरा शाम 06:04
मऊ शाम 06:09
गोरखपुर शाम 06:10
वाराणसी शाम 06:11
प्रयागराज शाम 06:15
लखनऊ शाम 06:19
भोपाल शाम 06:33
गया / नोएडा शाम 06:34
दिल्ली शाम 06:35
पुणे शाम 06:46
मुंबई शाम 06:51
सूर्यास्त का समय

क्यों खास है संघ्या अर्घ्य?

आमतौर पर हिंदू धर्म के हर त्योहार में उगते हुए सूर्य की पूजा की जाती है. लेकिन छठ एक इकलौता ऐसा पर्व है जहां न केवल उगते सूरज, बल्कि अस्त होते सूर्य की भी पूजा की जाती है. आज व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हुए पवित्र नदियों या जलाशयों में खड़े होकर ढलते सूर्य को अर्घ्य देंगे. यह पूजा परिवार की सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और संतान की लंबी उम्र के लिए की जाती है.

यह भी पढ़ें: शुरू हुआ कठिन निर्जला Chaiti Chhath व्रत, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

The post चैती छठ 2026: आज ढलते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें अपने शहर में सूर्यास्त का समय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top