Hot News

Asha Bhosle का वो गाना जिसे किया गया था बैन, लगे थे गंभीर आरोप

Asha Bhosle: संगीत की दुनिया में अपनी आवाज के दम पर अलग पहचान बनाने वाली सिंगर आशा भोसले ने आज मुंबई में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आशा भोसले का इलाज के दौरान मौत हो गयी है. 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है. आशा भोसले को उनके सदाबहार गानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा. संगीत की दुनिया में कई ऐसे गाने होते हैं, जो रिलीज होते ही इतिहास बना देते हैं. लेकिन, कुछ गाने ऐसे भी होते हैं, जो पहले विवादों में घिरते हैं और बाद में कल्ट क्लासिक बन जाते हैं. ऐसी ही कहानी जुड़ी है आशा भोसले के एक मशहूर गाने से. दरअसल, आशा भोसले ने अपने करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं, लेकिन 1971 की फिल्म हरे राम हरे कृष्णा का गाना ‘दम मारो दम’ उनके सबसे चर्चित गीतों में से एक रहा. यह गाना रिलीज होते ही जबरदस्त विवादों में आ गया था.

गाने पर लगे थे गंभीर आरोप

इस गाने को देव आनंद और जीनत अमान पर फिल्माया गया था. गाने में जीनत अमान का हिप्पी लुक और चिलम पीते हुए दिखाया जाना उस दौर में लोगों को नागवार गुजरा. कई लोगों ने आरोप लगाया कि यह गाना युवाओं को नशे की ओर आकर्षित कर रहा है और हिंदुस्तानीय संस्कृति के खिलाफ है. गाने का संगीत आरडी बरमन ने दिया था और बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे. विवाद इतना बढ़ गया कि इस गाने को कुछ जगहों पर रेडियो और दूरदर्शन से भी हटा दिया गया था.

दम मारो दम बॉलीवुड की आइकॉनिक गानों में सुमार

हालांकि, फिल्म की असल कहानी कुछ और ही मैसेज देती थी. ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में दिखाया गया था कि कैसे हिप्पी कल्चर और ड्रग्स युवाओं को बर्बादी की ओर ले जा रहा है. कहानी में देवानंद अपनी बहन को खोजते हुए काठमांडू पहुंचते हैं, जहां वह नशे की दुनिया में खो चुकी होती है. दिलचस्प बात यह है कि जिस गाने को कभी आलोचना का सामना करना पड़ा, वही ‘दम मारो दम’ आज बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक गानों में गिना जाता है और नई पीढ़ी भी इसे उतना ही पसंद करती है.

यह भी पढ़ें: जब Asha Bhosle के आंखों के सामने हुई बेटे-बेटी की मौत, सिंगर ने नहीं मानी हार

The post Asha Bhosle का वो गाना जिसे किया गया था बैन, लगे थे गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top