Hot News

म्यांमार में खनन विस्फोटकों के गोदाम में धमाका, 45 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Myanmar Explosion: पूर्वोत्तर म्यांमार में रविवार को एक इमारत में हुए भीषण विस्फोट में 45 से अधिक लोगों की मौत हो गई. धमाके में 70 लोग से ज्यादा घायल भी हुए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिस इमारत में विस्फोट हुआ वहां खनन गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री रखी गई थी. स्थानीय मीडिया और बचावकर्मियों ने बताया कि यह हादसा नामखाम कस्बे के कौंगटुप गांव में हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में भारी तबाही मच गई और बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए.

छह बच्चों समेत 46 शव बरामद

विस्फोट स्थल पर पहुंचे एक बचावकर्मी ने न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) को बताया कि रविवार शाम तक छह बच्चों सहित 46 लोगों के शव बरामद किए जा चुके थे. सभी शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है. बचावकर्मी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी.

74 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

बचाव दल के अनुसार हादसे में घायल हुए 74 लोगों को नामखाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकारियों और राहतकर्मी लगातार बचाव कार्य में जुड़े हुए हैं.

100 से अधिक घरों को नुकसान

एक अन्य बचावकर्मी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास के क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है. इमारत के आसपास स्थित 100 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं.

विद्रोही समूह के नियंत्रण वाले क्षेत्र में हुआ हादसा

कौंगटुप गांव चीन सीमा से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. यह इलाका ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA) के नियंत्रण में है. टीएनएलए म्यांमार की सैन्य समर्थित केंद्र प्रशासन के खिलाफ संघर्ष कर रहा एक जातीय सशस्त्र संगठन है. विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है.

Also Read: अमेरिका पर बरसे गालिबफ, कहा- अधिकारों से समझौता नहीं, नाकाम होंगे US के मंसूबे

The post म्यांमार में खनन विस्फोटकों के गोदाम में धमाका, 45 लोगों की मौत, दर्जनों घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top