Hot News

Chhath-Diwali Special Train: यात्रियों को राहत: बिहार आने वालों के लिए चलाई जायेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट और टाइम टेबल

Chhath-Diwali Special Train: त्योहारों की सीजन की शुरुआत अक्टूबर से हो जाएगी. इस बीच बिहार आने वालों के लिए अच्छी समाचार है. उनके लिए कंफर्म टिकट नहीं मिलने की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए 8 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. इस फैसले से ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या भी कम होने की उम्मीद है.

देखिए ट्रेनों की लिस्ट

रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (गाड़ी नंबर- 05557/05558)– यह ट्रेन हर मंगलवार और गुरुवार को चलाई जाएगी. 22 सितंबर से 26 नवंबर तक इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. इस ट्रेन में यात्रियों को 4 जेनरल बोगी, 4 स्लीपर बोगी, 6 एसी थर्ड क्लास, 2 एसी सेकंड क्लास और 1 एसी फर्स्ट सह सेकंड क्लास की सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन पूरे 10 ट्रिप लगाएगी.

मुजफ्फरपुर हडपसर (पुणे) (गाड़ी नंबर- 05589/05590)– इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 22 सितंबर से 26 नवंबर तक होगा. यह ट्रेन भी हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी और पूरे 10 ट्रिप लगाएगी. इस ट्रेन में यात्रियों को 2 जेनरल बोगी, 8 स्लीपर बोगी, 8 एसी थर्ड क्लास, 1 इकोनॉमी क्लास और 1 एसी फर्स्ट सह सेकंड क्लास की सुविधा मिलेगी.

सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (गाड़ी नंबर- 05585/05586)– इस ट्रेन का परिचालन हर शुक्रवार और रविवार को होगा. इस ट्रेन को 18 सितंबर से 29 नवंबर तक चलाया जाएगा. यह ट्रेन 11 ट्रिप लगाएगी. इस ट्रेन में यात्रियों को 4 जेनरल बोगी, 8 स्लीपर बोगी, 6 एसी थर्ड क्लास और 2 इकोनॉमी क्लास की सुविधा मिलेगी.

नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 04098/04097)– इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 10 नवंबर से किया जाएगा. फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस के तौर पर इन ट्रेन को चलाया जाएगा. यह ट्रेन गाजियाबाद, गोरखपुर, नरकटियागंज, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी. इसके बाद वापसी में इन्हीं रूटों से होते हुए लौट जाएगी.

नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल (गाड़ी नंबर- 04089/04090)– नई दिल्ली और दानापुर के बीच यह ट्रेन पहले से चल रही है. लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है. यह सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन 2 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच 8 ट्रिप लगाएगी. इससे दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी.

नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (गाड़ी नंबर- 04051/04052)– इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच किया जाएगा. हर शुक्रवार और शनिवार को यह ट्रेन चलेगी. टोटल 9 फेरे यह ट्रेन लगाएगी.

आनंद विहार से जोगबनी (गाड़ी नंबर- 04007/04008)– दिल्ली और अररिया के बीच यह स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच चलाया जाएगा. आनंद विहार टर्मिनल से हर शनिवार को इस ट्रेन को चलाया जाएगा.

आनंद विहार से भागलपुर स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 04061/04062)– छठ-दिवाली से पहले यह ट्रेन चलाई जाएगी. दिल्ली और भागलपुर के बीच 10 अक्टूबर से यह ट्रेन चलेगी और 26 नवंबर तक इसका परिचालन होगा. खास बात यह है कि हर रोज यह ट्रेन चलेगी. गया, किऊल और जमालपुर समेत अन्य रूटों से गुजरेगी.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

The post Chhath-Diwali Special Train: यात्रियों को राहत: बिहार आने वालों के लिए चलाई जायेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट और टाइम टेबल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top