Hot News

RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा; कोहली का गरजा बल्ला

IPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए अपने दबदबे को बरकरार रखा.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही. शुभमन गिल 10 और साई सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हो गए. दोनों ओपनर जल्दी ही पवेलियन हो गए.

वाशिंगटन सुंदर का अर्धशतक

उसके बाद निशांत सिंधु 20 और जोस बटलर 19 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान वाशिंगटन सुंदर एक छोर पर टिके रहे और रन बनाते रहे. हालांकि, इसी बीच अरशद खान 15 रन बनाकर आउट हो गए. सुंदर अंत तक टिके रहे और 37 गेंदों में नाबाद 50 रन की पारी स्पोर्ट्सी. वाशिंगटन सुंदर की पारी के बदौलत गुजरात टाइटंस की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने 3 विकेट चटकाए. उसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 2 और जोश हेजलवुड ने 2 विकेट चटकाए.

तेज शुरुआत के बाद आरसीबी को लगे दो झटके

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज ने शानदार शुरुआत की. दोनों ने 4 ओवर के अंदर ही 50 का आंकड़ा पार कर लिया. 62 के स्कोर पर वेंकटेश अय्यर 32 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद 63 के स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल 1 रन बनाकर चलते बने.

कोहली के अर्धशतक से जीता आरसीबी

वहीं एक छोर पर विराट कोहली टिके रहे. इस दौरान विराट को रजत पाटीदार का साथ मिला. लेकिन रजत पाटीदार भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. 89 के स्कोर पर तीसरा और 91 के स्कोर पर चौथा झटका लगा. क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर चलते बने. उसके बाद कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उसके बाद टिम डेविड 24 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली अंत तक टिके रहे. कोहली ने नाबाद 75 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. गुजरात के लिए राशिद खान ने 2, कगिसो रबाडा ने 1 और सिराज ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: किंग कोहली के सिक्सर पर झूम उठीं अनुष्का शर्मा, स्टैंड्स से लुटाया पति पर प्यार

The post RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा; कोहली का गरजा बल्ला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top