Hot News

RCB ने जीता IPL का लगातार दूसरा खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

IPL Winners List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. शानदार प्रदर्शन के दम पर बेंगलुरु ने एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चलैंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है. 19 सीजन के इतिहास में कई टीमों ने ट्रॉफी जीती है, लेकिन कुछ फ्रेंचाइजियों का दबदबा सबसे ज्यादा रहा. यहां देखें पूरी लिस्ट…

IPL विजेताओं की पूरी लिस्ट

वर्ष विजेता टीम
2008 राजस्थान रॉयल्स
2009 डेक्कन चार्जर्स
2010 चेन्नई सुपर किंग्स
2011 चेन्नई सुपर किंग्स
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स
2013 मुंबई इंडियंस
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स
2015 मुंबई इंडियंस
2016 सनराइजर्स हैदराबाद
2017 मुंबई इंडियंस
2018 चेन्नई सुपर किंग्स
2019 मुंबई इंडियंस
2020 मुंबई इंडियंस
2021 चेन्नई सुपर किंग्स
2022 गुजरात टाइटंस
2023 चेन्नई सुपर किंग्स
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स
2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

सबसे ज्यादा खिताब मुंबई और चेन्नई के पास

आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स रही हैं. दोनों टीमों ने अब तक 5-5 बार खिताब अपने नाम किया है. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का नंबर आता है, जिसने 3 बार ट्रॉफी जीती है. वहीं इस सीजन में चैंपियन बनते ही आरसीबी ने दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया.

वहीं गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और राजस्थान रॉयल्स ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया है. आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर आरसीबी ने इन टीमों को पीछे छोड़ दिया है.

सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीमें (2008-2026)

टीम खिताब
मुंबई इंडियंस 5
चेन्नई सुपर किंग्स 5
कोलकाता नाइट राइडर्स 3
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2
गुजरात टाइटंस 1
सनराइजर्स हैदराबाद 1
डेक्कन चार्जर्स 1
राजस्थान रॉयल्स 1

यह भी पढ़ें: RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा; कोहली का गरजा बल्ला

The post RCB ने जीता IPL का लगातार दूसरा खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top