LPG Price Hike : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. इससे होटल, रेस्तरां, कैटरिंग कारोबार और रोजमर्रा के कामकाज के लिए गैस पर निर्भर हजारों छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है. 1 जून से दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है. वहीं कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 3,255.50 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गई है.
यही नहीं 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत भी 11 रुपये बढ़ा दी गई है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.
The post महंगाई की मार! महीने के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े appeared first on Naya Vichar.

