Hot News

बिहार में MLC चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, संजय झा के घर पहुंचे नीतीश कुमार, क्या रोहिणी लड़ेंगी इलेक्शन?

Bihar MLC Election 2026: बिहार में 10 सीटों पर बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरु हो गया है. इस बीच सियासी हलचल भी तेज हो गई है. पटना में जेडीयू नेताओं के बीच मुलाकात हो रही. सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और डिप्टी सीएम विजय चौधरी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. नेतृत्वक दृष्टिकोण से यह मुलाकात खास मानी जा रही है.

रविवार को भी चला था मुलाकात का सिलसिला

इससे पहले रविवार को भी नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मुलाकात हुई थी. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी संजय झा के आवास पर जाकर उनसे मिले थे. इस तरह से सीटों के बंटवारे को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है. इसके साथ ही घटक दलों की ओर से सीटों की डिमांड भी शुरू हो गई है.

चुनाव का जानिए पूरा शेड्यूल

इलेक्शन कमीन की ओर से जारी शेड्यूल की माने तो, एक जून से आठ जून तक नामांकन होगा. नौ जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 11 जून तक नाम वापसी का समय है. दस नामांकन होने की स्थिति में 11 जून को नाम वापसी की समय खत्म हो जाने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी.

इसके बाद दस से अधिक नामांकन की स्थिति में 18 जून को मतदान कराया जाएगा. विधानसभा कोटे की इन दस सीटों के लिए 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाला जाएगा. शाम चार बजे के बाद मतों की गिनती होगी और परिणाम जारी होगा.

रोहिणी ने चुनाव लड़ने को लेकर क्या कहा था?

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य को लेकर भी खूब चर्चा थी कि वे चुनाव लड़ सकतीं हैं. लेकिन उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसे सिर्फ अफवाह बताया था. रोहिणी ने एक्स पर लिखा था, ‘घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान परिषद् चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है.’

उन्होंने यह भी लिखा, ‘गंदी नियत वाले इन लोगों ने पहले भी मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से ऐसी कोशिश की थी और तब इनके झूठ का पर्दाफाश भी हुआ था. इस बार भी होगा. ये वही लोग हैं, जिन लोगों ने कुछ महीने पहले मेरे नाबालिग बेटे और मेरी सासु मां के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात की अफवाह जमकर फैलाई थी.’

Also Read: बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मंजूरी, 40 साल पुरानी मांग पूरी, कोसी-अंग क्षेत्र को होगा फायद

The post बिहार में MLC चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, संजय झा के घर पहुंचे नीतीश कुमार, क्या रोहिणी लड़ेंगी इलेक्शन? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top