Hot News

रोहिणी आचार्य के बर्थडे पर लगा पोस्टर, लिखा- ना हौसला टूटा ना हिम्मत हारी, अकेले गद्दारों पर भारी हूं

Rohini Acharya Birthday: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के बर्थडे पर राजद ऑफिस और राबड़ी आवास के बाहर पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्य की तस्वीर है. साथ ही लिखा है- ‘न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है. मैं लड़ना जानती हूं. अकेले गद्दारों पर भारी हूं. मैं लालू जी की बेटी हूं. मेरा लहू बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है.’

सिंगापुर में रोहिणी के साथ लालू प्रसाद

बिहार की सियासत में इस पोस्टर के लगने के बाद चर्चा तेज हो गई है. खास बात यह है कि इस मौके पर लालू प्रसाद अपनी बेटी रोहिणी के साथ ही सिंगापुर में हैं. पटना में पोस्टर लगाए गए हैं. जबकि रोहिणी ने सिंगापुर में अपने पिता के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. इससे जुड़ा वीडियो रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

वीडियो में क्या-क्या देखा गया?

वीडियो में देखा गया कि रोहिणी आचार्य अपने पति और बच्चों के साथ मिलकर केक काट रही हैं. इसके साथ ही दूसरे वीडियो में देखा गया कि रोहिणी अपने हाथ से पिता लालू प्रसाद को मिठाई खिला रही हैं. इस तरह से यह वीडियो भी शेयर किए जाने के बाद खूब चर्चा में है.

साथ ही रोहिणी लिखा, ‘अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं. जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है.’

रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए लालू गए सिंगापुर

जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर गए हैं. लालू प्रसाद के सिंगापुर पहुंचने के बाद रोहिणी ने एक वीडियो एयरपोर्ट का शेयर किया था. इस वीडियो में देखा गया था कि रोहिणी ने लालू प्रसाद के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और लालू प्रसाद की ओर से उन्हें आम-लीची समेत जितने तोहफे दिए गए थे, उसे भी दिखाया था. इसके अलावा उन्होंने एक्स पर लिखा था, हमारे घर हमारे भगवान आए हैं.

विधान परिषद चुनाव लड़ने की चर्चा

बिहार की सियासत में भी रोहिणी आचार्य इन दिनों चर्चा में बनी हुई थी. दरअसल, बिहार विधान परिषद चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा थी. लेकिन इसे उन्होंने सिर्फ अफवाह बताया. एक्स पर उन्होंने स्पष्ट किया था, ‘घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान परिषद् चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है.’

Also Read: बिहार में MLC चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, संजय झा के घर पहुंचे नीतीश कुमार, क्या रोहिणी लड़ेंगी इलेक्शन?

The post रोहिणी आचार्य के बर्थडे पर लगा पोस्टर, लिखा- ना हौसला टूटा ना हिम्मत हारी, अकेले गद्दारों पर भारी हूं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top