Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को पहचानने से इनकार कर देता है अरमान, पोद्दार होंगे शॉक्ड, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज के ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड की शुरुआत दादीसा की सीरियस बातचीत से होती है, जो कहती है कि उसे मायरा को समझाना चाहिए कि वो किसी अंजान शख्स से बात न किया करें. वह यह भी कहती है कि मायरा को सबक सिखाना चाहिए, ताकि वह सही और गलत का फर्क समझ सके. उनका मानना है कि समाज लड़कियों और लड़कों के व्यवहार को अलग तरह से आंकता है और एक छोटी गलती भी किसी लड़की की इज्जत और फ्यूचर पर असर डाल सकती है.

अरमान और अभीरा की शादी की तैयारियां शुरू

अरमान, मायरा और मुक्ति को प्यार से समझाते हैं कि उन्हें किसी परेशानी में नहीं फंसना चाहिए. वह कहते हैं कि परिवार हमेशा उनके साथ रहेगा. इन बातों को सुनकर दोनों बच्चियां खुश हो जाती है. घर में अभीरा और अरमान की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन अभीरा थोड़ी चिंतित और विचलित दिखती हैं. अरमान यह देखकर उन्हें सांत्वना देने की कोशिश करता हैं.

माधव को ऑफिस से धक्के मारकर फेंका जाता है

वर्कप्लेस पर माधव को अपमान का सामना करना पड़ता है. वह चोपड़ा से अपनी गलती सुधारने का मौका मांगते हैं, लेकिन वह उसकी एक नहीं सुनता और माधव को ऑफिस से बाहर फेंक दिया जाता है.

अरमान अभीरा को करता है प्रपोज

घर पर मुक्ति की दवा अचानक गायब हो जाती है, जो आगे चलकर परेशानी खड़ी कर सकती है. वहीं, शादी की तैयारियों में खुशियों का माहौल बनता है और अरमान अभीरा को दोबारा प्रपोज करता हैं. मुक्ति और मायारा इस स्पेशल मोमेंट को रिकॉर्ड करती है. अरमान मुक्ति को पिता जैसा प्यार देने की बात कहते हैं, जिससे वह इमोइशनल हो जाती है.

अरमान खो देता है याददाश्त

आने वाले एपिसोड में अभीरा की खुशी उस वक्त चिंता में बदल जाती है, जब अरमान अचानक उसे पहचानने से इनकार कर देता हैं. पूरा परिवार चौंक जाता है कि क्या उसकी याददाश्त चली गई है. हालांकि अभीरा नहीं घबराती है और प्रण लेती है कि वह अरमान को पूरी तरह ठीक करके ही रहेगी. इससे साफ संकेत मिल रहा है कि कहानी में जल्द ही एक बड़ा मेडिकल ट्विस्ट आने वाला है.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: 11वें दिन भी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, हिंदुस्तान में 100 करोड़ क्लब के करीब फिल्म

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को पहचानने से इनकार कर देता है अरमान, पोद्दार होंगे शॉक्ड, आएगा बड़ा ट्विस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top