Hot News

IIT मिला या NIT? जोसा काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, इस दिन आएगी पहली लिस्ट

JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब लाखों छात्रों की नजर JoSAA Counselling 2026 पर टिकी हुई है. IIT, NIT, IIIT और GFTI जैसे देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए JoSAA यानी Joint Seat Allocation Authority काउंसलिंग आयोजित करती है. काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

जो उम्मीदवार JEE Main या JEE Advanced 2026 में सफल हुए हैं, वे काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं. काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- josaa.nic.in पर जाना होगा.

2 जून से शुरू होगी JoSAA Counselling 2026

JoSAA की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 जून 2026 शाम 5 बजे से रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. इसी दिन सीट एक्सेप्टेंस फीस का प्री-पेमेंट और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी.

JoSAA Counselling 2026 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.
  • JoSAA Counselling 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • JEE Main या JEE Advanced के आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी जांचें और जरूरी विवरण भरें.
  • पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच की चॉइस भरें.
  • सभी विकल्पों को ध्यान से सेव करें.
  • चॉइस लॉक करें और कन्फर्मेशन डाउनलोड कर लें.
  • जरूरत पड़ने पर फीस का भुगतान करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

JoSAA Counselling 2026 Schedule देखें पूरा शेड्यूल

तारीख समय कार्यक्रम
2 जून 2026 शाम 5 बजे रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू
2 जून 2026 शाम 5 बजे सीट एक्सेप्टेंस फीस प्री-पेमेंट और डॉक्यूमेंट अपलोड शुरू
8 जून 2026 दोपहर 2 बजे Mock Seat Allocation-1 जारी
10 जून 2026 दोपहर 1 बजे Mock Seat Allocation-2 जारी
10 जून 2026 चॉइस लॉक करने की सुविधा
11 जून 2026 शाम 5 बजे रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग समाप्त
11 जून 2026 शाम 5 बजे फीस प्री-पेमेंट और डॉक्यूमेंट अपलोड समाप्त
12 जून 2026 डेटा वेरिफिकेशन और वैलिडेशन
13 जून 2026 सुबह 10 बजे Round 1 Seat Allocation Result
13 जून से 26 जून 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग, फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
26 जून 2026 शाम 5 बजे Round 1 फीस भुगतान की अंतिम तिथि

JoSAA Counselling 2026 Schedule Check Here

13 जून को आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट

जो छात्र बेसब्री से यह जानना चाहते हैं कि उन्हें IIT मिलेगा या NIT, उनके लिए 13 जून 2026 बेहद महत्वपूर्ण तारीख होगी. इसी दिन सुबह 10 बजे JoSAA Round 1 Seat Allocation Result जारी किया जाएगा. सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

यह भी पढ़ें: JEE Main में AIR 1 के बाद एडवांस्ड में भी चमके कबीर छिल्लर, हासिल की रैंक 2, अब MIT जाने का सपना

The post IIT मिला या NIT? जोसा काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, इस दिन आएगी पहली लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top