Hot News

मौसम: अगले 2 दिन इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 14 से 19 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 14 से 17 जून और 19 जून को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 14 से 19 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक मौसम गर्म बना रहेगा. 14 जून को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं 15 जून को तापमान बढ़कर 37 से 39 डिग्री और 16 जून को 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. 14 और 16 जून को दोपहर या शाम के समय गरज वाले बादल नजर आ सकते हैं, हालांकि व्यापक बारिश के संकेत नहीं हैं.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार (13 जून) को मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई. आईएमडी के अनुसार, लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में मौसम की स्थिति में बदलाव देखा गया. विभाग ने कहा कि लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. राज्य के लिए जारी पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

बंगाल के अलावा यहां होगी बारिश

14 से 19 जून के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हुगली वाला इलाका) में 17 से 19 जून के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इसके अलावा, बिहार और झारखंड में 14 से 19 जून तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर हिंदुस्तान का मौसम कैसा रहेगा?

14 से 19 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान इन राज्यों में कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. भारी बारिश की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 15-16 जून, असम-मेघालय में 14-16 जून और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 13-15 जून के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

गुजरात के अलावा इन इलाकों में होगी बारिश

14 से 19 जून के दौरान गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ में 16 से 19 जून के बीच बारिश के आसार बने हुए हैं. इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें.

राजस्थान में बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हुई है. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियां अभी जारी रहेंगी. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसर इस समय पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एवं आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. विभाग का अनुमान है कि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा एवं जोधपुर संभागों के कुछ भागों में आगामी चार-पांच दिन 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.

The post मौसम: अगले 2 दिन इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top