Hot News

₹370 बिरयानी विवाद पर पहली बार हिमांशु जांगड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी हालत खराब है, सुनाई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी

सोशल मीडिया पर ₹370 की बिरयानी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवादों में आए हिमांशु जांगड़ा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में दिए गए बयान के कारण हिमांशु ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले ने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला है.

‘दो हफ्तों से लगातार ट्रोल हो रहा हूं’

हाल ही में गुरुग्राम स्थित स्टारविक डिजाइन के संस्थापक विवेक विश्वकर्मा ने हिमांशु जांगड़ा के साथ बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो में हिमांशु ने कहा, “अभी मेरी हालत काफी खराब है. इंस्टाग्राम पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है. शुरुआत में मेरे परिवार और मेरे शहर के लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं थी. बाद में जब उन्हें पता चला तो उन्होंने मुझे घर बुलाकर पूरी बात पूछी.” हिमांशु ने बताया कि परिवार वालों ने उन्हें डांटा भी और समझाया भी. हालांकि जब उनके माता-पिता को नौकरी छूटने की जानकारी मिली तो वे काफी तनाव में आ गए. उन्होंने कहा, “जब मैं अपने परिवार को परेशान देखता हूं तो बहुत पछतावा होता है. कई बार लगता है कि उस शो में जाना ही नहीं चाहिए था.”

विवादित कहानी को बताया ‘इम्प्रोवाइज्ड’

शो में सुनाई गई कहानी को लेकर हिमांशु ने कहा कि वह पूरी तरह सच नहीं थी. हिमांशु ने कहा, “मैंने वहां जिस लड़की का जिक्र किया था, हां मैंने एक लड़की को डेट किया था, लेकिन मैंने मंच पर जो कहानी सुनाई थी, वह पूरी तरह सच नहीं थी. मैंने उसे थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर और मनोरंजन के अंदाज में पेश किया था. मुझसे पहले भी कई लोग ऐसी ही कहानियां सुना रहे थे. शायद मेरी किस्मत खराब थी कि लोगों को मेरी बात बुरी लग गई. मैं मानता हूं कि मैंने कुछ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था और इसके लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं. मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था और न ही मेरी सोच वैसी है.”

स्त्री सहकर्मियों के साथ रिश्तों को लेकर भी दी सफाई

हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी स्त्री सहकर्मियों के साथ सम्मानजनक और अच्छे संबंध बनाए हैं. उनका कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर उनकी पूरी सोच और व्यक्तित्व का आकलन करना सही नहीं होगा. उन्होंने दोहराया कि उन्हें अपने बयान पर अफसोस है और वह इस पूरे विवाद से सबक सीख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 OTT:सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी ‘दृश्यम 3’, रिलीज डेट हुई कन्फर्म

The post ₹370 बिरयानी विवाद पर पहली बार हिमांशु जांगड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी हालत खराब है, सुनाई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top