Hot News

सोना फिर हुआ चमचम, 2 दिन में 2.6% चढ़े दाम

Gold Price: इस हफ्ते सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हफ्ते की शुरुआत में आई गिरावट के बाद, अब सोने के दाम फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं. पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में 2.6% का उछाल आया है, जिसकी मुख्य वजह इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव का बढ़ना और हिंदुस्तान में खरीदारों की बढ़ती डिमांड है.

क्या आज सोना खरीदना महंगा हो गया है?

अगर आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमतें पिछले मुकाबले थोड़ी बढ़ी हैं. गुडरिटर्न्स की रेपोर्ट्स के अनुसार, आज हिंदुस्तान में 22-कैरेट सोने का भाव 13,665 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल से 45 रुपये ज्यादा है. 10 ग्राम 22-कैरेट सोने के लिए अब आपको 1,36,650 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, 24-कैरेट सोने की बात करें तो इसका भाव 14,908 रुपये प्रति ग्राम और 10 ग्राम का दाम 1,49,080 रुपये है. 18-कैरेट सोना आज 11,181 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बिक रहा है.

अलग-अलग ज्वेलर्स के क्या हैं रेट्स?

देश के प्रमुख ज्वेलर्स अपने हिसाब से रेट्स तय करते हैं. यहां मुख्य ज्वेलर्स की आज की कीमतें दी गई हैं:

ज्वेलर्स का नाम 22-कैरेट (प्रति ग्राम) 24-कैरेट (प्रति ग्राम)
तनिष्क 13,710 रुपये 14,956 रुपये
मालाबार गोल्ड 13,665 रुपये 14,907 रुपये
जॉयलुक्कास (Joyalukkas) 13,665 रुपये 14,907 रुपये
कल्याण ज्वैलर्स 13,665 रुपये (बेंचमार्क के अनुसार)
जोस अलुक्कास (Jos Alukkas) 13,665 रुपये 14,912 रुपये
GRT ज्वैलर्स 13,665 रुपये 14,918 रुपये
भीमा ज्वेलर्स 13,569 रुपये 14,915 रुपये

क्या हैं इंडस्ट्री के आधिकारिक बेंचमार्क?

ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स के लिए ‘इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन’ (IBJA) के रेट्स सबसे अहम होते हैं.  आज जारी आंकड़ों के अनुसार, 999 शुद्धता वाली फाइन गोल्ड की कीमत 14,780 रुपये प्रति ग्राम है. IBJA के अनुसार 22-कैरेट का भाव 14,425 रुपये और 18-कैरेट का भाव 11,972 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. 

खरीदारी से पहले क्या ध्यान रखें?

बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने शहर के स्थानीय ज्वेलर्स से लेटेस्ट रेट्स जरूर कन्फर्म कर लें. अगर आप लंबी अवधि के लिए इंवेस्ट कर रहे हैं, तो IBJA के बेंचमार्क रेट्स पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. फिलहाल, सोने की मांग में आई तेजी को देखते हुए एक्सपर्ट्स इसे मार्केट का स्वाभाविक रिएक्शन मान रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ऑल-टाइम हाई से ₹28,000 सस्ता हुआ सोना

The post सोना फिर हुआ चमचम, 2 दिन में 2.6% चढ़े दाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top