कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट
Saayoni Ghosh: पश्चिम बंगाल में नेतृत्वक उथल-पुथल के बीच तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है. पार्टी नेतृत्व ने उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष पद से वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को हटा कर बेलियाघाटा के विधायक कुणाल घोष को जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं, युवा तृणमूल के अध्यक्ष पद से सांसद सायनी घोष को हटाकर अर्णब बंद्योपाध्याय को नया अध्यक्ष बनाया गया है. सयानी घोष के पिछले दिनों बागी खेमे में जाने की सूचना आ रही है.
माला राय की भी छुट्टी
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को सांसद सायोनी घोष को पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया और उनकी जगह युवा नेता अर्णब बनर्जी को नियुक्त किया गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने स्त्री संगठन तृणमूल स्त्री कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी बदलाव किया है. कोलकाता दक्षिण से सांसद माला राय की जगह नदिया जिले के कालिगंज से विधायक अलीफा अहमद को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बागी नेताओं पर संगठन सख्त
सायोनी घोष और माला राय दोनों को उन तृणमूल सांसदों के उस समूह का हिस्सा माना जा रहा है, जिन्होंने हाल के दिनों में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. पार्टी में चल रही उथल-पुथल के बीच बागी सांसदों ने घोषणा की है कि वे सोमवार को ओम बिरला से मुलाकात कर एक पत्र सौंपेंगे, जिसमें उन्हें ‘वास्तविक तृणमूल’के रूप में मान्यता देने की मांग की जाएगी. यह घटनाक्रम 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद सामने आया है.
Also Read: ममता बनर्जी के सामने ही भिड़ गये कुणाल घोष और अभिषेक बनर्जी, सड़क तक पहुंचा शोर
The post तृणमूल कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, युवा अध्यक्ष पद से सायनी घोष की छुट्टी appeared first on Naya Vichar.

