Hot News

गढ़वा में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला मनाने का प्रयास

खरौंधी से अभिमन्यु कुमार की रिपोर्ट

Garhwa News: रविवार को खरौंधी मुख्यालय में उस समय अफरा-तफरी और तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक युवक प्रेम प्रसंग को लेकर एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया.युवक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो खरौंधी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. लड़की के आने के बाद युवक टावर से उतरा. पुलिस युवक को थाना ले गई है. 

शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आदित्य कुमार का मझिगवां गांव की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था. युवक टावर पर चढ़कर शादी कराने की मांग कर रहा था. टावर के ऊपर से वह लगातार यह कह रहा था कि अगर उसकी शादी संबंधित युवती से नहीं कराई गई तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगा. युवक की इस चेतावनी के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही खरौंधी थाना के एएसआई सुरेंद्र दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को समझाने-बुझाने का भरसक प्रयास किया. 

टावर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के दौरान टावर के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए घंटों मौके पर डटे रहे. इस बीच कई लोगों ने युवक की जान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की. इस घटना ने एयरटेल टावर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि टावर के बेस परिसर में न तो पर्याप्त घेराबंदी की गई है और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है. टावर का परिसर खुले रहने के कारण युवक आसानी से ऊपर चढ़ गया. अगर टावर परिसर को सुरक्षित तरीके से घेरा गया होता और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच टावर प्रबंधन की कथित लापरवाही को लेकर भी चर्चा होती रही ग्रामीणों का कहना है कि दूरसंचार कंपनियों को अपने टावरों के आसपास सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना चाहिए जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो.

ये भी पढ़ें: राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश

ये भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन

The post गढ़वा में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला मनाने का प्रयास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top