Hot News

इजराइल ने हिज्बुल्ला के ठिकानों पर किया हमला, नेतन्याहू ने बताया जवाबी कार्रवाई

Israel Attacked Hezbollah: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि ये हमले उत्तरी इजराइल में हिज्बुल्ला के हमलों के जवाब में किये गये. इजराइल ने जब एक सप्ताह पहले आखिरी बार बेरूत के उपनगरों पर हमला किया था, तो ईरान ने इसके जवाब में इजराइल पर हमले किये थे.

हिज्बुल्ला ने दो मार्च को इजराइल पर किया था मिसाइल हमला

हिज्बुल्ला का मुख्य समर्थक माने जाने वाले ईरान ने कहा है कि अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते में लेबनान में किसी भी तरह के इजराइली हमलों को भी रोका जाना शामिल होना चाहिए. हिज्बुल्ला ने दो मार्च को इजराइल पर मिसाइलें दागी थीं. इन हमलों को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के दो दिन बाद अंजाम दिया गया था.

अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने के लिए सहमत हुए

इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच जारी जंग के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौते की शर्तों पर सहमत हो गए हैं. शरीफ ने कहा कि अमेरिका और ईरान एक अंतिम, आपसी सहमति वाले मसौदे की शर्तों पर राजी हो गए हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मध्यस्थता की कोशिशों में पहल की है और वह इन दोनों देशों के साथ मिलकर अगले कदमों पर काम कर रहा है. अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ 28 फरवरी को शुरू किए गए युद्ध ने पश्चिम एशिया में उथल-पुथल मचा दी है और फारस की खाड़ी से तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति लगभग बंद हो गई है. सात अप्रैल से दोनों पक्षों में युद्धविराम लागू है.

The post इजराइल ने हिज्बुल्ला के ठिकानों पर किया हमला, नेतन्याहू ने बताया जवाबी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top