Hot News

‘बेबी फेस’ के कारण लोग समझते हैं कॉलेज बॉय, बिना कोचिंग 22 की उम्र में बने IPS

IPS Abhijeet Patil: जब हौसले बुलंद हों और सही दिशा में मेहनत की जाए, तो सफलता उम्र देखकर नहीं आती. महाराष्ट्र के अभिजीत पाटील की कहानी इस बात का सबसे बड़ा सबूत है. सोशल मीडिया पर अपने ‘बेबी फेस’ की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले अभिजीत को पहली नजर में लोग कोई कॉलेज स्टूडेंट समझ लेते हैं.

लेकिन जब वे खाकी वर्दी और कंधों पर चमकते सितारों के साथ सामने आते हैं, तो उनकी असली पहचान और काबिलियत खुद ब खुद बयां हो जाती है. बिना किसी महंगी कोचिंग के महज 22 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC क्रैक करने वाले अभिजीत (IPS Abhijeet Patil) आज देश के लाखों युवाओं के रोल मॉडल बन चुके हैं.

ठाणे से शुरू हुआ सफर और माता-पिता का सपोर्ट

पाटील अभिजीत तुलसीराम का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था. उनके परिवार में शिक्षा का हमेशा से एक अच्छा माहौल रहा. उनके पिता मुंबई महानगरपालिका (BMC) में चीफ ऑडिटर के पद पर थे, जबकि उनकी मां सिंचन विभाग (Irrigation Department) में काम करती थीं. अब दोनों ही अपनी नौकरियों से रिटायर हो चुके हैं. दो बड़ी बहनों के इकलौते भाई अभिजीत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई और फिर इंजीनियरिंग के दौरान ही कुछ बड़ा करने का मन बना लिया था.

कॉलेज की डिग्री मिलने से पहले ही पास कर लिया UPSC Prelims

अभिजित (IPS Abhijeet Patil) ने सिविल और एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में BTech की डिग्री ली है. उनकी इस कामयाबी में एक बेहद दिलचस्प मोड़ तब आया जब उनकी कॉलेज की फाइनल डिग्री हाथ में आने से पहले ही उन्होंने UPSC सिविल सर्विसेज का प्रीलिम्स एग्जाम पास कर लिया था.

जो स्टूडेंट्स अपने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में होते हैं, वे यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा दे सकते हैं. शर्त बस इतनी होती है कि मेन्स परीक्षा का (DAF-I) फॉर्म भरने की आखिरी तारीख तक आपके पास पासिंग सर्टिफिकेट या रिजल्ट होना चाहिए. अभिजीत ने इस टाइमिंग का बेहतरीन उपयोग किया.

PC: Instagram

एक यूट्यूब वीडियो ने बदल दी IPS Abhijeet Patil की जिंदगी की राह

अभिजीत की लाइफ में टर्निंग पॉइंट तब आया जब वे इंजीनियरिंग कर रहे थे. आम युवाओं की तरह वे भी इंटरनेट पर वीडियो देख रहे थे, तभी उनकी नजर एक यूपीएससी टॉपर के इंटरव्यू वीडियो पर पड़ी. उस एक वीडियो ने अभिजीत के दिमाग पर ऐसा असर डाला कि उन्होंने तय कर लिया कि उन्हें भी सिविल सर्विसेज में ही जाना है. वहीं से उन्हें तैयारी करने की प्रेरणा मिली और उन्होंने बिना वक्त गंवाए अपनी किताबों को समेटना शुरू कर दिया.

IPS अभिजीत पाटील (Instagram)

UPSC Preparation Strategy: बिना कोचिंग, रोज 8 घंटे की सेल्फ स्टडी

अक्सर लोगों को लगता है कि यूपीएससी पास करने के लिए दिल्ली जाना जरूरी है या लाखों रुपये की कोचिंग ज्वाइन करना जरूरी है. लेकिन अभिजीत (IPS Abhijeet Patil) ने इस धारणा को पूरी तरह तोड़ दिया. उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग के आखिरी साल में तैयारी शुरू की. उनके पास कोई बड़ी कोचिंग या एक्स्ट्रा रिसोर्सेज नहीं थे. उन्होंने सिर्फ इंटरनेट, यूट्यूब और स्टैंडर्ड किताबों की मदद ली. उन्होंने पूरे अनुशासन के साथ 8 महीने तक रोज 8 घंटे पढ़ाई की और पहले ही प्रयास में बाजी मार ली.

IPS Abhijeet Patil Marks: 952 नंबर और ऑल इंडिया 470वीं रैंक

अभिजीत पाटील की यह कड़ी मेहनत साल 2022 के यूपीएससी रिजल्ट में नजर आई. उन्होंने ऑल इंडिया 470वीं रैंक हासिल की. उन्हें यूपीएससी मेन्स (लिखित परीक्षा) में 1750 में से 772 नंबर मिले और इंटरव्यू (पर्सनालिटी टेस्ट) में 275 में से 180 नंबर मिले. कुल 2025 में से 952 नंबर लाकर वे सबसे कम उम्र के IPS अफसरों की लिस्ट में शामिल हो गए.

वर्तमान में राजस्थान कैडर के सबसे युवा IPS अधिकारी

2022 बैच के अधिकारी अभिजीत पाटील को राजस्थान कैडर मिला है. वर्तमान में वे राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ में एएसपी (ASP) के पद पर तैनात हैं. उनसे पहले विकास सांगवान और देशमुख पेरिस अनिल जैसे अधिकारी 23 साल की उम्र में आईपीएस बने थे, लेकिन अभिजीत ने 22 साल की उम्र में यह मुकाम पाकर नया रिकॉर्ड बनाया.

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के दर्द को बनाया अपनी ताकत, बिना कोचिंग के AIR 48 लाकर IAS बने आदित्य पांडे

The post ‘बेबी फेस’ के कारण लोग समझते हैं कॉलेज बॉय, बिना कोचिंग 22 की उम्र में बने IPS appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top