Hot News

तेज प्रताप का आरोप: खान सर ने करवाई प्रिंस यादव की हत्या, ज्ञान बिंदु वाले रोशन आनंद के भाई थे; नेपाल में हुई मौत

Tej Pratap Yadav: ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत का मामला गरमाता जा रहा है. अब इस मामले ने सियासी रूप ले लिया है. लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया और खान सर पर आरोप लगाया है. पुलिस अब तक मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

तेज प्रताप का जानिए पूरा बयान

एक मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, यह घटना बेहद दुखद है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी. अगर इसमें हम किसी पर इल्जाम लगायेंगे तो खान सर पर लगायेंगे, क्योंकि इन्होंने ही हत्या करवाई है. तेज प्रताप इतने पर ही नहीं रुके. आगे उन्होंने यह भी भड़कते हुए कहा कि जो अपने ही आदमी को बोलकर गोली चलवा ले, वह हत्या क्यों नहीं करवा सकता. हमें पूरा यकीन और भरोसा है कि खान सर ने ही हत्या करवाई है और उन्हें जेल जाना चाहिए.

एक्स पर पोस्ट कर तेज प्रताप ने की थी मांग

तेज प्रताप यादव ने प्रिंस यादव की मौत को लेकर एक्स पर पोस्ट भी शेयर किया था. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद जी के भाई स्वर्गीय प्रिंस यादव की निर्मम हत्या की समाचार से जनशक्ति जनता दल परिवार अत्यंत मर्माहत और दुखी है. जनशक्ति जनता दल प्रशासन एवं प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके’.

आगे यह भी लिखा, ‘साथ ही हम प्रशासन से यह भी मांग करते हैं कि रौशन आनंद जी को उनके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मानवीय आधार पर जेल से रिहा किया जाए अथवा कम से कम एक दिन का पेरोल प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने दिवंगत भाई को अंतिम विदाई दे सकें’.

तेजस्वी यादव ने की थी जांच की मांग

इस मामले ने तेजस्वी यादव ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की. तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘बिहार के सुप्रसिद्ध ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की हुई संदिग्ध मौत/हत्या की सभी पहलुओं से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द उपलब्ध होनी चाहिए ताकि मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सके और पुलिस आपराधिक जांच को ससमय आगे बढ़ा सके. कोचिंग जगत में हुए हालिया विवाद संपूर्ण शिक्षा क्षेत्र के लिए कतई उचित नहीं है. इस पूरे प्रकरण में बिहार प्रशासन और पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है’.

Also Read: रौशन आनंद की जमानत पर वकील बोले- दोनों टीचर हैं, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों

The post तेज प्रताप का आरोप: खान सर ने करवाई प्रिंस यादव की हत्या, ज्ञान बिंदु वाले रोशन आनंद के भाई थे; नेपाल में हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top