Hot News

₹30000 से कम में ये 5 स्मार्टफोन्स है बेस्ट ऑप्शन, मिलते हैं पैसा वसूल फीचर्स

स्मार्टफोन बाजार में 30000 रुपये का प्राइस सेगमेंट सबसे प्रतिस्पर्धी सेगमेंट बन चुका है. ऐसे में इस कीमत में बढ़िया ऑलराउंडर स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं. हालांकि, आज भी कुछ ऐसे डिवाइस इस प्राइस रेंज में मिल रहे हैं जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करते हैं. यहां Motorola से लेकर Realme और Infinix के 5 ऐसे स्मार्टफोन्स ऑपशंस दिए गए हैं, जो 30 हजार से कम में आते हैं.

Motorola Edge 70

Motorola Edge 70 की कीमत 29,999 रुपये है. इस कीमत में आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. इस मॉडल की खासियत की बात करें, तो यह अपने सेगमेंट के सबसे स्लिम फोन्स में गिना जाता है. 169 ग्राम वजन वाला यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित है. इसके अलावा इसमें MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें-

  • डिस्प्ले: 6.7 AMOLED 1.5K डिस्प्ले
  • कैमरा: 50MP + 50MP रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा
  • प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 4
  • सॉफ्टवेयर: Android 16 पर बेस्ड Hello UI
  • बैटरी: 5000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग

Realme P4 Power

अगर आप बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Realme P4 Power एक दमदार ऑप्शन साबित हो सकता है. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है. इस कीमत में आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10001mAh क्षमता वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है. डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें-

  • डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8-inch 1.5K AMOLED डिस्प्ले
  • कैमरा: 50MP + 8MP रियर कैमरा
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra
  • सॉफ्टवेयर: Android 16 पर बेस्ड realme UI 7.0
  • बैटरी: 5000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग

Realme P4 Pro

Realme P4 Pro डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में P4 Power से एक कदम आगे नजर आता है. इस फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है, जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. यह फोन सिर्फ 7.68mm पतला है और प्रीमियम लुक के साथ आता है. इसमें भी आपको बढ़िया फीचर्स मिलेंगे, जैसे-

  • डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.77 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
  • कैमरा: 50MP + 8MP रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा
  • प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 4 और Hyper Vision AI को-प्रोसेसर
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 पर बेस्ड realme UI 6.0
  • बैटरी: 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग

Infinix GT 30 Pro

गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Infinix GT 30 Pro भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसका साइबर-थीम डिजाइन और एक्स्ट्रा GT ट्रिगर बटन इसे अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹27,999 है और इसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. फीचर्स की बात करें, तो इसमें-

  • डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78 इंच डिस्प्ले
  • रियर कैमरा: 108MP + 8MP रियर कैमरा, 13MP फ्रंट कैमरा
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350 Ultimate
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 पर बेस्ड XOS 15
  • बैटरी: 5500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग सपोर्ट

Motorola Edge 60 Pro

Motorola Edge 60 Pro भी 30000 रुपये में एक दमदार ऑलराउंडर स्मार्टफोन ऑप्शन है. फोन IP68, IP69 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है. इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. इसमें आपको-

  • डिस्प्ले: 6.7 इंच Super HD+ 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले
  • रियर कैमरा: 50MP + 50MP + 10MP रियर कैमरा, 50MP फ्रंट कैमरा
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 पर बेस्ड Hello UI
  • बैटरी: 6000mAh बैटरी, 90W चार्जिंग सपोर्ट

यह भी पढ़ें: Realme से Motorola तक, 25 हजार से कम में ये ऑलराउंडर स्मार्टफोन्स हैं बेस्ट ऑप्शन

The post ₹30000 से कम में ये 5 स्मार्टफोन्स है बेस्ट ऑप्शन, मिलते हैं पैसा वसूल फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top