Hot News

केप वर्डे ने स्पेन को ड्रो पर रोक रचा इतिहास, आखिरी सीटी बजते ही फूट-फूटकर रोए गोलकीपर वोजिन्हा

Fifa World Cup 2026: स्पेन की टीम इस मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की उम्मीद से उतरी थी. लेकिन इसके विपरीत वह एक भी गोल नहीं कर पाई. केप वर्डे के लिए स्पेन को बराबरी पर रोकना बहुत बड़ी उपलब्धि है. यूरोपीय चैंपियन स्पेन टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है और अपने पहले मैच में केप वर्डे को हराने के लिए सभी दांव उस पर लगे थे लेकिन कई स्टार खिलाड़ियों से सजी उसकी टीम विपक्षी टीम के 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा की अगुवाई वाली मजबूत रक्षात्मक पंक्ति को भेद नहीं सकी. दूसरे हाफ में मैदान पर उतरने वाले किशोर लामिन यामल भी स्पोर्ट्स का रुख नहीं बदल सके.

केप वर्डे के लिए ड्रो किसी जीत से कम नहीं, सीटी बजते ही फूट-फूटकर रो पड़े गोलकीपर वोजिन्हा

केप वर्डे के लिए यह परिणाम जीत से कम नहीं था और स्पोर्ट्स समाप्त होने के बाद उनका जश्न इसका सबूत है. केप वर्डे के डिफेंडर स्टीवन मोरेरा ने इसे ‘एक सपना’ बताया जबकि अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा अंतिम सीटी बजने के बाद फूट-फूटकर रो पड़े. वह मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे. उन्होंने पहले हाफ के आखिर में फेरान टोरेस, पेड्री और आयमेरिक लापोर्टे के शॉट्स को रोकने के लिए कई शानदार बचाव किए. केप वर्डे के कोच पेड्रो लीटाओ ब्रितो ने कहा, यह हमारे देश के लिए बहुत मायने रखता है. हम चाहते हैं कि हर कोई हमारे देश, हमारी टीम को देखे और हमने अच्छे स्पोर्ट्स और साहस का परिचय दिया.

केप वर्डे के खिलाफ ड्रो स्पोर्ट्सने के बाद क्या बोले स्पेन को कोच

स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा, हमें जीतना चाहिए था. चाहे जो भी हुआ हो, चाहे हमने जितने भी मौके बनाए हों, लेकिन हम अपना सटीक स्पोर्ट्स नहीं दिखा पाए. स्पेन को इससे भी बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ सकता था जब डिनी बोर्गेस को मैच के अंतिम क्षणों में गोल करने का मौका मिला था, लेकिन स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने उनके हेडर को बचा लिया.

ये भी पढ़ें: स्पेन के सामने दीवार बन गया 40 साल का गोलकीपर, एक मैच के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़ गए 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

The post केप वर्डे ने स्पेन को ड्रो पर रोक रचा इतिहास, आखिरी सीटी बजते ही फूट-फूटकर रोए गोलकीपर वोजिन्हा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top