Hot News

Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट

Maa Inti Bangaram: समांथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स की जेब पहले ही भर चुकी है. 19 जून को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपना पूरा बजट वसूल कर लिया है. यानी बॉक्स ऑफिस का पहला टिकट बिकने से पहले ही फिल्म घाटे से बाहर आ चुकी है.

रिलीज से पहले कैसे निकल गया पूरा बजट?

अब आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि जब फिल्म अभी तक रिलीज ही नहीं हुई, तो मेकर्स ने पैसा कैसे कमा लिया? दरअसल, ‘मां इंती बंगारम’ को लेकर मार्केट में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. फिल्म के थिएटर, OTT और टीवी राइट्स को खरीदने के लिए कई खरीदारों ने दिलचस्पी दिखाई. सामंथा की स्टार पावर और फिल्म की कहानी पर भरोसा करते हुए इन राइट्स के बड़े-बड़े सौदे रिलीज से पहले ही फाइनल हो गए. इसी वजह से फिल्म का पूरा बजट रिलीज से पहले ही रिकवर हो गया.

फिल्म की सफलता से गदगद हैं मेकर्स

हिंदुस्तान टाइम्स मे छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर हिमांक दुव्वुरु इस शानदार रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि आज के समय में किसी स्त्री-केंद्रित (Women Centric) तेलुगु फिल्म का रिलीज से पहले ही पूरा बजट निकाल लेना बड़ी उपलब्धि है. इससे साफ पता चलता है कि दर्शकों और खरीदारों को फिल्म पर कितना भरोसा है.

वहीं, डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने बताया कि सामंथा के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म है. नंदिनी का कहना है कि 19 जून को दर्शकों को सामंथा का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो पहले से कहीं ज्यादा दमदार और एंटरटेनिंग होगा.

3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहीं सामंथा

समांथा रुथ प्रभु के फैंस के लिए ‘मां इंती बंगारम’ काफी खास फिल्म है. दरअसल, वह करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इससे पहले साल 2023 में उनकी फिल्में ‘शाकुंतलम’ और ‘खुशी’ रिलीज हुई थीं. इसके बाद वह वेब सीरीज और कुछ दूसरे प्रोजेक्ट्स में दिखाई दीं. ऐसे में फैंस को उनकी इस वापसी का बेसब्री से इंतजार है.

‘मां इंती बंगारम’ को राज, समांथा और हिमांक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें: “Sanchita को मारने की धमकी देता था…” करीबी दोस्त ने को-स्टार उज्जवल शर्मा पर लगाए रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप

The post Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top