खास बातें
Jahangir Khan TMC Supporters Attack Falta Police Station: पश्चिम बंगाल में सत्ता के समीकरण बदलते ही कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बाहुबलियों और सिंडिकेट राज के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू हो गयी है. दक्षिण 24 परगना जिले के फालता (Falta) इलाके में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर और कुख्यात नेता जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने के लिए सैकड़ों समर्थकों ने फालता थाने पर धावा बोल दिया. हालांकि, पुलिस और केंद्रीय बलों की मुस्तैदी ने फिल्मी स्टाइल वाले ‘जेल ब्रेक’ की कोशिशों पर पानी फेर दिया.
उग्र भीड़ से निबटने के लिए केंद्रीय बलों ने संभाला मोर्चा
पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को फालता के शातोल कोलसा क्षेत्र में जहांगीर खान के आवास के पास अचानक सैकड़ों लोग लाठी-डंडों के साथ जुटने शुरू हुए थे. भीड़ ने देखते ही देखते नारेबाजी शुरू कर दी और फालता थाने की तरफ बढ़ने लगी. खुफिया इनपुट के आधार पर प्रशासन ने भीड़ की मंशा को पहले ही भांप लिया था. पुलिस को मालूम हो चुका था कि भीड़ दंगा फैलाने के उद्देश्य से जमा हुई है.
सुरक्षा बलों ने भीड़ को खदेड़ा
सूचना के आधार पर थाने पर पहले से ही भारी तादाद में राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) की तैनाती कर दी गयी. जवानों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया और पूरी भीड़ को खदेड़ दिया. मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया.
इसे भी पढ़ें : जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद दफ्तर में तोड़फोड़, मिला राहत सामग्री का गुप्त भंडार
जहांगीर की पत्नी ने रची थी ‘थाना घेराव’ की साजिश
इस पूरी हिंसक साजिश के पीछे किसी बाहरी का नहीं, जहांगीर खान की पत्नी का हाथ है. जांचकर्ताओं और खुफिया विभाग ने जहांगीर की पत्नी को इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड करार दिया है. पुलिस की प्राथमिकी (FIR) के मुताबिक, जहांगीर खान की पत्नी सोमवार रात से ही पूरे क्षेत्र में घूम-घूमकर और सोशल मीडिया के जरिये समर्थकों को इकट्ठा करने और कानून हाथ में लेने के लिए भड़का रही थीं. पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नेपाल बॉर्डर से पकड़ाया था जहांगीर, ढह रहा सिंडिकेट नेटवर्क
आखिर कौन है जहांगीर खान और क्यों उसके पीछे पड़ी है पुलिस? यह जानना भी जरूरी है. ममता बनर्जी के शासनकाल में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का बेहद करीबी था जहांगीर खान. उसे 8 जून को उत्तर बंगाल में हिंदुस्तान-नेपाल सीमा (Indo-Nepal Border) के पास से गिरफ्तार किया गया था, जब वह राज्य छोड़कर भागने की फिराक में था.
फालता में चलाता था वसूली और सिंडिकेट राज
जहांगीर खान पर दक्षिण 24 परगना और हुगली नदी के तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर रंगदारी (Extortion), जमीन कब्जाने और व्यापारियों को डराने-धमकाने के कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. नयी प्रशासन के निर्देश पर पुलिस इस वक्त जहांगीर खान के पूरे कथित आपराधिक और आर्थिक नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए ताबड़तोड़ धरपकड़ अभियान चला रही है.
इसे भी पढ़ें
फालता में ऐतिहासिक हार के बाद अभिषेक बनर्जी ने जहांगीर खान को कहा विश्वासघाती, शुभेंदु अधिकारी बोले- ये तो बस शुरुआत है
फालता विधानसभा के बाद अब डॉयमंड हार्बर नगरपालिका से बाहर हो सकती है तृणमूल
‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में फूट-फूटकर रोने लगीं ममता बनर्जी! कहा- अपनों की गद्दारी ने कहीं का नहीं छोड़ा
यूसुफ पठान पर भड़कीं महुआ मोईत्रा, कहा- अमित शाह के बुलावे पर दिल्ली भागे? शर्म करो, थोड़ी हिम्मत दिखाओ
The post जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, तृणमूल नेता की पत्नी निकली मास्टरमाइंड, 8 गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.
