Hot News

Alpha के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, आलिया भट्ट के हुनर की तारीफ की, शरवरी और बॉबी देओल का नाम भी नहीं लिया

Karan Johar Praises Alpha: आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल स्टारर ‘अल्फा’ 3 जुलाई को थियेटर्स में रिलीज हुई. स्पाई थ्रिलर को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. किसी ने इसके दमदार एक्शन और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ की, तो कुछ लोगों ने इसकी कहानी पर सवाल उठाए. इसी बीच करण जौहर भी फिल्म के सपोर्ट में सामने आए हैं.

Karan Johar Praises Alpha: अल्फा की तारीफ में क्या बोले करण जौहर

करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘अल्फा’ की तारीफ करते हुए लिखा, “ऐसे समय में जब थिएटर्स तक दर्शकों को लाना आसान नहीं है, अल्फा ने अच्छी शुरुआत की है. इससे एक बात साफ हो जाती है कि असली फैसला दर्शक करते हैं, न कि सोशल मीडिया पर होने वाली नेगेटिव बातें. ऑडियंस ही इस फिल्म की असली ताकत है.”

Karan Johar Backs Alia Bhatt: आलिया भट्ट की सपोर्ट में आए करण जौहर

आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “आलिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनमें स्टार पावर भी है और शानदार एक्टिंग का हुनर भी. बड़े पर्दे पर उनकी मौजूदगी और परफॉर्मेंस दोनों ही जबरदस्त असर छोड़ते हैं.” करण ने आगे लिखा, “यशराज फिल्म्स लगातार ऐसी बड़ी फिल्में बना रहा है, जिन्हें थिएटर में देखने का अलग ही अनुभव मिलता है. अल्फा भी उसी विजन का हिस्सा है. ऐसे प्रयासों की सराहना होनी चाहिए, बेवजह की नकारात्मकता फैलाने की नहीं.”

Karan Johar Urged People To Watch Alpha: करण ने अल्फा देखने की अपील की

करण जौहर ने लोगों से अपील करते हुए लिखा, “थोड़ा सोशल मीडिया की नेगेटिविटी से बाहर निकलिए और फिल्मों को थिएटर में जाकर एंजॉय कीजिए. सबसे अच्छी बात यह है कि सिनेमाघरों में फिर से रौनक लौट रही है. अल्फा देखिए और बेवजह की डूम स्क्रॉलिंग छोड़कर सिनेमा का मजा लीजिए.” हालांकि करण ने कहीं भी शरवरी और बॉबी देओल का नाम नहीं लिया.

Alpha Star Cast Character: अल्फा में कौन सा एक्टर निभा रहा कौन सा रोल

‘अल्फा’ फीमेल स्पाई एजेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी सीता और दुर्गा के किरदार में नजर आ रही हैं. वे खतरनाक मिशन पर निलकते हैं. मूवी में अनिल कपूर रॉ चीफ विक्रांत कौल की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं ऋतिक रोशन मेजर कबीर के किरदार में स्पेशल कैमियो करते नजर आते हैं. बॉबी देओल मुख्य विलेन के रोल में दिखाई दिए हैं.

यह भी पढ़ें-बिहार-झारखंड में आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ हिट या फेल, टिकट सेल्स ने खोली पोल, इन थिएटर्स में लगी है फिल्म

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज

The post Alpha के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, आलिया भट्ट के हुनर की तारीफ की, शरवरी और बॉबी देओल का नाम भी नहीं लिया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top