Hot News

चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, वीडियो में पहचानना मुश्किल, इस एक हादसे से करियर पर लगा था ब्रेक

Chandrachur Singh video: बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के गुरुग्राम में उनके घर के बाहर चल रहे डिमोलिशन ड्राइव का एक वीडियो सामने आया है. टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की टीम ने चंद्रचूड़ के घर के बाहर कथित अवैध निर्माण को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की. वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रचूड़ डीटीपी अधिकारी से बेहद शांत तरीके से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने बिना किसी गुस्से या बहस के सिर्फ यह पूछा कि कितनी जगह तक तोड़फोड़ की जाएगी. वीडियो में चंद्रचूड़ प्रशासनी अधिकारियों से बेहद विनम्रता से बात करते नजर आ रहे हैं.

चंद्रचूड़ सिंह ने अधिकारियों से पूछा- घर सेफ है ना?

डिमोलिशन कार्रवाई के दौरान चंद्रचूड़ सिंह खुद घर के बाहर मौजूद नजर आए. ‘ग्रेटर नोएडा वेस्ट’ ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है. वीडियो में चंद्रचूड़ सिंह अधिकारियों के पास जाकर उनसे हाथ मिलाते हैं और कहते हैं कि सबसे जरूरी बात यह है कि उनका घर पूरी तरह सुरक्षित रहे. इस पर वहां मौजूद अधिकारी भी उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि घर को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचेगा और वह पूरी तरह सुरक्षित है.

Chandrachur Singh Career: इस हादसे के बाद चंद्रचूड़ सिंह के करियर पर लगा ब्रेक

चंद्रचूड़ सिंह ने 90 के दशक में ‘माचिस’, ‘जोश’, ‘दाग: द फायर’ और ‘क्या कहना’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई थी. फिल्म ‘जोश’ की शूटिंग के दौरान गोवा में एक दिन समुद्र में उनके साथ गंभीर हादसा हो गया. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था, “समुद्र में करीब दो किलोमीटर अंदर मेरे साथ पानी में हादसा हुआ था. मेरा कंधा इतनी बुरी तरह डिसलोकेट हो गया था कि ऐसा लग रहा था जैसे हाथ शरीर से अलग हो जाएगा.”

चंद्रचूड़ सिंह बोले- सर्जरी के बाद भी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई

उन्होंने कहा कि इस चोट के बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. लंबे समय तक फिजियोथेरेपी और इलाज चला. एक्टर ने बताया, “कुछ समय के लिए फिल्मों की शूटिंग रुक गई थी. मैं एक्सरसाइज नहीं कर पा रहा था, इसलिए मेरा वजन भी बढ़ गया. सर्जरी के बाद भी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई. मुझे उसी परेशानी के साथ काम करना पड़ा.” हालांकि चंद्रचूड़ का मानना है कि सिर्फ यही हादसा उनके करियर में दूरी की वजह नहीं बना. उन्होंने कहा, “इसके पीछे कई कारण थे. सफलता, असफलता, कुछ गलत फैसले… इन सब चीजों ने मिलकर असर डाला.” पिछली बार वह डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘आर्या’ में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें- शादी से पहले स्त्रीओं के साथ रिश्ते में थी, गौरव खन्ना से तलाक के बीच आकांक्षा का खुलासा, कहा- लड़कियां पसंद हैं

यह भी पढ़ें– गौरव खन्ना शिशु चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें वो खुशी नहीं दे सकती, आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

The post चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, वीडियो में पहचानना मुश्किल, इस एक हादसे से करियर पर लगा था ब्रेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top