Hot News

आमिर खान की शादी आज, अगर नहीं जानते तो जानिए कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन गौरी स्प्रैट

Who is Gauri Spratt: आज 5 जुलाई को आमिर खान की तीसरी शादी है. आमिर आज अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी मुंबई स्थित आमिर खान के घर पर बेहद प्राइवेट तरीके से हो रही है, जिसमें सिर्फ करीबी लोग और परिवार शामिल हैं. अगर आप नहीं जानते कि गौरी स्प्रैट कौन हैं, तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.

Who is Gauri Spratt: कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट का ताल्लुक बेंगलुरु से है, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बिताया. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने ब्लू माउंटेन्स स्कूल से पढ़ाई की है और इसके बाद 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से FDA स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की. वह फिलहाल मुंबई में एक बीब्लंट सैलून को मैनेज करती हैं. गौरी की मां रीता स्प्रैट भी पहले बेंगलुरु में एक सैलून चलाती थी. वह एक 6 साल के शिशु की मां भी हैं. उनके पहले पति के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है.

Aamir Khan Love Story with Gauri Spratt: कैसे शुरू हुई आमिर और गौरी की लव स्टोरी?

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट को पहली बार अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर 2025 में दुनिया से मिलवाया था. उस समय उन्होंने मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान अपने रिश्ते की पुष्टि की थी. आमिर ने बताया था कि दोनों की मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले फिर से संपर्क में आने के बाद उनका रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ा. आमिर ने कहा था, “हम दोनों की मुलाकात अचानक हुई थी, फिर हम संपर्क में रहे और सब कुछ अपने आप धीरे-धीरे आगे बढ़ा.” उन्होंने यह भी कहा था कि गौरी ने उनकी सिर्फ कुछ ही फिल्में देखी हैं, जैसे ‘लगान’ और ‘दंगल.’ वह अभी बॉलीवुड की दुनिया को समझने की कोशिश कर रही हैं.”

Aamir khan gauri spratt, photo- instagram

Aamir Khan Personal Life: आमिर खान की पर्सनल लाइफ

आमिर खान की यह तीसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से 1986 में शादी की थी. उनके दो शिशु हैं- इरा खान और जुनैद खान. दोनों का तलाक 2002 में हो गया था. इसके बाद 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी. साल 2021 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की. इस रिश्ते से उनका एक बेटा आजाद है. आमिर आज भी अपनी दोनों पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ अच्छे रिश्ते शेयर करते हैं.

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding at Mumbai: शादी का पूरा प्लान

आमिर खान ने खुद पुष्टि की है कि शादी बेहद छोटी और निजी रखी गई है. उन्होंने कहा था,“हां, मेरी शादी 5 जुलाई को हो रही है… बहुत ही छोटी सी शादी है. घर पर ही कर रहे हैं.” इस शादी में सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- जब बारिश में चप्पल और शॉर्ट्स पहन कॉलेज पहुंचे आमिर खान, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

The post आमिर खान की शादी आज, अगर नहीं जानते तो जानिए कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन गौरी स्प्रैट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top