Meta : प्रशासन ने इंस्टाग्राम विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण वाली सामग्री पर मेटा को कड़ा नोटिस जारी किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से रविवार को दी. प्रशासन ने मेटा से यह कहा है कि वे बच्चों के यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले कंटेंट को इंस्टाग्राम ऐड से हटाएं
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जारी किया नोटिस
मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने इंस्टाग्राम को वह सारा कंटेंट हटाने का आदेश दिया जो बच्चों के यौन शोषण और शोषण तक पहुंच को आसान बनाते हैं. सूत्रों ने बताया है कि इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और गलत व्यवहार से जुड़े कंटेंट को लेकर मेटा को नोटिस शनिवार को भेजा गया है.
Government issues stern notice to Meta on child sexual abuse material in Instagram advertisements: Sources. pic.twitter.com/UV9qDrTK3V
— Press Trust of India (@PTI_News) July 5, 2026
7 दिनों के अंदर मांगा गया है जवाब
मंत्रालय ने मेटा से सात दिनों के अंदर इस संबंध में जवाब मांगा है. जानकारी न देने पर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई हो सकती है.हाल ही में प्रशासन ने टेलीग्राम को भी नोटिस जारी किया था और उन्हें पायरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट की अवैध शेयरिंग रोकने का निर्देश दिया है.
ये भी पढ़ें : 15 दिन में जवाब दो! पायरेसी रोकने के लिए Telegram को प्रशासन का आदेश
मुंबई में बारिश का कहर, IMD का रेड अलर्ट; जलभराव से सड़क यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित
The post मेटा को प्रशासन ने भेजा नोटिस-बच्चों के यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन अविलंब इंस्टाग्राम से हटाएं appeared first on Naya Vichar.

