खास बातें
कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट
Baruipur Violence: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर थाना क्षेत्र में शनिवार से लापता एक नाबालिग लड़की का शव रविवार सुबह तालाब से मिलने के बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. कथित दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने एक संदिग्ध आरोपी की पीट-पीटकर हत्या (Mob Lynching) कर दी.
पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात
पुलिस प्रशासन स्थिति संभालने पहुंचा, तो भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला बोल दिया. कई प्रशासनी वाहनों को तहस-नहस कर दिया. रिपोर्टिंग करने के लिए पहुंचे पत्रकारों को भी बुरी तरह पीटा. फिलहाल पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात कर दिया गया है.
इंद्रजीत तांती के रूप में हुई मृत युवक की पहचान
बारुईपुर पुलिस के अनुसार, भीड़ की हिंसा का शिकार हुए मृतक युवक की पहचान इंद्रजीत तांती (26) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों को शक था कि शनिवार को 12 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या में इंद्रजीत भी शामिल था.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में कत्लेआम-बमबाजी : शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, हावड़ा में बम बरसे, कमरहट्टी में BJP कार्यकर्ता के घर तांडव
सूर्यपुरहाट तालाब से मिला बच्ची का शव
रविवार सुबह जैसे ही बच्ची का शव धापधापी-2 ग्राम पंचायत के सूर्यपुरहाट स्थित तालाब से मिला, सैकड़ों लोगों की भीड़ ने इंद्रजीत को पकड़ लिया. लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद लहूलुहान हालत में उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कुलपी रोड पर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस कैंप पर हमला
परिजनों के मुताबिक, बच्ची शनिवार दोपहर घर के पास कुछ खरीदने निकली थी. 4-5 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना से नाराज हजारों ग्रामीणों ने कुलपी रोड (Kulpi Road) को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया. बच्ची का शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
लोगों का आरोप – पुलिस ने नहीं दिखायी तत्परता
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शनिवार को बच्ची के लापता होने की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने तत्परता नहीं दिखायी. अगर पुलिस समय रहते सक्रिय होती, तो आज बच्ची जिंदा होती.
इसे भी पढ़ें : कोलकाता में हिंसा पर पुलिस सख्त, अब तक 80 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- विजय जुलूस में बुलडोजर लाये तो खैर नहीं
Baruipur Violence: ईंट-पत्थरों से पुलिस पर हमला
पुलिस ने जाम हटाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया, तो भीड़ हिंसक हो उठी. उग्र प्रदर्शनकारियों ने ईंट-पत्थरों से पुलिस पर हमला किया. गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये और सूर्यपुर पुलिस कैंप (Suryapur Police Camp) पर भी धावा बोल दिया. हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी और ऑन-ड्यूटी मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये.
दुष्कर्म की अभी पुष्टि नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान : पुलिस
बारुईपुर जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन कथित दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी.
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासतम में लिया
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य संदिग्धों में से एक युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया है. बाकी फरार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रशासन ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि कानून हाथ में लेने वाले दंगाइयों और बच्ची की हत्या के दोषियों, दोनों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें
संदेशखाली में खूनी स्पोर्ट्स, पुलिस और जवानों पर फायरिंग, थाना प्रभारी समेत 5 जख्मी, भारी मात्रा में बम-बारूद बरामद
शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या का खुलेगा राज, 3D स्कैनर लेकर मध्यमग्राम पहुंची CBI की टीम
कोलकाता में मांस कारोबारी को पीट-पीट कर मार डाला, हत्या का कारण पता लगा रही पुलिस
बंगाल के मजदूर की झारखंड में मौत, मुर्शिदाबाद में गुस्साये लोगों ने रेलवे ट्रैक और हाई-वे को किया जाम
The post बारुईपुर में नाबालिग की हत्या के बाद युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कुलपी रोड जाम, पुलिस कैंप पर हमला appeared first on Naya Vichar.

