Hot News

गिद्दी में हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल, मुआवजा की मांग को लेकर रोड जाम

Hazaribagh News: गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी के नजदीक रविवार सुबह हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. गिद्दी में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने घायल देवनारायण बेदिया को बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ रेफर कर दिया. घटना के विरोथ में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार मिश्राइनमोढ़ा के चूल्हाबेड़ा निवासी सोढ़न बेदिया और देवनारायण बेदिया बाइक संख्या – JH 24E 9328 पर सवार होकर काम करने के लिए बिहार फाउंड्री रांची रोड जा रहे थे.

बाइक समेत हाइवा के नीचे फंस गया था शख्स

इसी दौरान हाइवा (JH 02BQ 5854) ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया. जिससे सोढ़न बेदिया बाइक समेत हाइवा के चक्के के नीचे फंस गये. उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. आक्रोशित लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. साथ ही घायल देवनारायण बेदिया के बेहतर इलाज के लिए भी सहायता मुहैया कराने की मांग की जा रही है.

ये भी पढ़ें…

Hazaribagh News: अबुआ आवास में खुला गैराज, डाड़ी प्रखंड में चल रहा गजब का स्पोर्ट्स

बड़कागांव में अवैध कोयला खदान का चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, पहले भी हो चुका है हादसा

The post गिद्दी में हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल, मुआवजा की मांग को लेकर रोड जाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top