अयोध्या राम मंदिर में दान के कथित गबन की जांच के बीच सोमवार (6 जुलाई) को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होगी. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से समाचार दी है कि बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के भविष्य पर चर्चा हो सकती है. दोनों के सौंपे गए इस्तीफों के साथ SIT की अंतरिम जांच रिपोर्ट भी बैठक का प्रमुख मुद्दा रहेगी. यह बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ मणिराम छावनी में होगी. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने सभी नियमित और पदेन सदस्यों को बैठक में शामिल होकर अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रस्ट अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. ऐसे में उनके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होने की संभावना है. वहीं, उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वरिष्ठ ट्रस्टी के. परासरन भी वर्चुअली बैठक में हिस्सा ले सकते हैं.
अब आगे क्या?
1. ट्रस्ट के बायलॉज के अनुसार, ट्रस्ट के कार्यालयों के प्राधिकारी ट्रस्ट के हितों के खिलाफ कार्य करने वाले ट्रस्टी को दो-तिहाई बहुमत से हटा सकते हैं. हालांकि, किसी भी ट्रस्टी को हटाने से पहले उसे कारण बताओ नोटिस देना और अपना पक्ष रखने का उचित अवसर प्रदान करना अनिवार्य है.
2. ट्रस्टी कम-से-कम एक महीने का लिखित नोटिस देकर अपना इस्तीफा दे सकता है. ट्रस्ट अगली बैठक में उस इस्तीफे पर विचार कर उसे स्वीकार या अस्वीकार करने का निर्णय ले सकता है. वहीं, सोमवार को होने वाली बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी विचार करते हुए उसे स्वीकार या अस्वीकार किया जा सकता है.
3. वर्तमान में बचे हुए 12 ट्रस्टी निर्णय लेंगे. दो तिहाई बहुमत यानी 8 सदस्यों का किसी एक बिंदु पर सहमत होना जरूरी होगा.
यह भी पढ़ें : राम मंदिर चंदा विवाद : VHP अध्यक्ष की मांग- केजरीवाल और प्रियंका गांधी के बयान हों दर्ज
करोड़ों राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई : आलोक कुमार
इस बीच राम मंदिर चंदा गबन मामले को लेकर जारी विवाद के बीच VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि इस मामले से करोड़ों राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि राम मंदिर ट्रस्ट के कामकाज के लिए वीएचपी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उनके मुताबिक, ट्रस्ट एक स्वतंत्र संस्था है और उसके फैसले वही खुद लेता है.
The post चंदा चोरी मामला : राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय और अनिल की विदाई पर लगेगी मुहर appeared first on Naya Vichar.

