Hot News

Video : घुटनों तक भरा पानी, मुंबई-पुणे रूट पर ब्रेक, तेज बारिश के चलते दोनों प्रमुख सड़कें बंद

Video : लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से फिलहाल मुंबई और पुणे के बीच यात्रा नहीं करने की अपील की है. पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराने हाईवे पर दोनों तरफ से गाड़ियों की आवाजाही अगले आदेश तक पूरी तरह बंद रहेगी.

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि अगले आदेश तक मुंबई और पुणे के बीच सफर करने से बचें. जिन लोगों ने यात्रा की योजना बनाई है, वे फिलहाल उसे टाल दें. साथ ही, पुलिस और प्रशासन की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

पुलिस के मुताबिक, मावल और ताम्हिणी घाट के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इससे मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले ऑप्शनल रास्ते भी प्रभावित हुए हैं. वहीं, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कंक्रीट का खंभा गिरने के बाद ‘कनेक्टिंग लिंक’ और ‘मिसिंग लिंक’ के बीच का हिस्सा यातायात के लिए बंद कर दिया गया. इसके अलावा पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर कई जगह पानी भर जाने से वहां भी गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है.

पुलिस ने बताया कि लोहगढ़ किले के पास पाटन गांव में भूस्खलन हुआ है. यहां एक परिवार के फंसे होने की सूचना मिली है, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. वहीं, लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए पुणे जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.

यह भी पढ़ें : भारी बारिश का कहर, पुणे के सभी स्कूल बंद, ठाणे और मुंबई में भी छुट्टी

अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार तड़के भारी बारिश के बीच खोपोली-कुसगांव ‘मिसिंग लिंक’ की सुरंग-2 के बाहर भूस्खलन हो गया. इसके बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो गई. यह 13 किलोमीटर लंबा ‘मिसिंग लिंक’ बाईपास करीब दो महीने पहले ही शुरू हुआ था, जिससे मुंबई और पुणे के बीच सफर का समय 25 से 30 मिनट तक कम हो गया था.

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरडीसी) ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार सुबह 4 बजे से ट्रैफिक का रूट बदल दिया गया है. निगम ने कहा कि वह हाईवे पुलिस के साथ मिलकर हालात पर लगातार नजर रख रहा है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही इस रास्ते से यात्रा करें.

The post Video : घुटनों तक भरा पानी, मुंबई-पुणे रूट पर ब्रेक, तेज बारिश के चलते दोनों प्रमुख सड़कें बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top