Hot News

बांकीपुर सीट पर RJD ने ठोका दावा, शक्ति यादव ने किया ऐलान, आज से शुरू होगा नॉमिनेशन

Bankipur By Election: बांकीपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर आज से नॉमिनेशन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो जाएगी. नामांकन आज से 13 जुलाई तक चलेगा. इस बीच अब राजद ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने ऐलान किया कि बांकीपुर सीट से आरजेडी भी चुनाव लड़ेगी.

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर शक्ति यादव ने क्या कहा?

उन्होंने यह भी कहा, बांकीपुर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. पिछली बार राष्ट्रीय जनता दल ने बांकीपुर से चुनाव लड़ा था और लगभग 50000 वोट मिले थे. कार्यकर्ताओं ने लगन के साथ योगदान दिया था. हम भले चुनाव हार गए थे लेकिन हमारी जमीन बांकीपुर में मजबूत हुई है. राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने ऐलान किया है कि आरजेडी इस बार बांकीपुर का चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी.

राजद-कांग्रेस में ठनी

आगे शक्ति यादव ने यह भी कहा कि बांकीपुर की जनता ने ठाना है, इस बार राष्ट्रीय जनता दल को जिताना है. हमने काम करना वहां शुरू कर दिया है और राजद को जनता योगदान देगी. इस चुनाव को लेकर महागठबंधन से ही कांग्रेस की तरफ से भी उम्मीदवार उतारे जाने का दावा किया जा रहा है. यानी कि आरजेडी और कांग्रेस दोनों बांकीपुर सीट पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारना चाह रही है. लेकिन आखिर में महागठबंधन में क्या फैसला, लिया जाता है यह देखने वाली बात होगी.

अन्य की अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

प्रशांत किशोर लड़ेंगे चुनाव

दूसरी तरफ, प्रशांत किशोर पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं. इसका ऐलान जन सुराज चीफ मनोज हिंदुस्तानी ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर रविवार को किया. प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, पिछले 4 सालों से जन सुराज ही मेरी जिंदगी है. पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा. अगर बांकीपुर सीट से हमारी पार्टी जीतती है तो पार्टी का मनोबल बढ़ेगा.

तेज प्रताप ने भी उतारा उम्मीदवार

जन सुराज से पहले जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया था. उन्होंने सोशल एक्‍ट‍िविस्‍ट वीणा मानवी को कैंडिडेट बनाया है. 30 जुलाई को इस सीट के लिए वोटिंग होगी. जबकि 3 अगस्त को रिजल्ट जारी किया जाएगा. इससे पहले सियासी हलचल तेज है.

Also Read: भरत तिवारी के परिजनों की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेंगे 5 पुलिसकर्मी, शिकायत के बाद DSP ने लिया फैसला

The post बांकीपुर सीट पर RJD ने ठोका दावा, शक्ति यादव ने किया ऐलान, आज से शुरू होगा नॉमिनेशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top