Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई है. मंदिर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारी अयोध्या पहुंच गए हैं. बैठक को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग कर चारपहिया वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है. बैठक से पहले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज राम मंदिर परिसर पहुंचे और बैठक में शामिल हुए.
#WATCH | Ayodhya, UP | President of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, Nritya Gopal Das, departs for the Ram temple to preside over the meeting of the Trust pic.twitter.com/dyqs8p0ZJw
— ANI (@ANI) July 6, 2026
चंपत राय भी पहुंचे राम मंदिर
अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक के लिए चंपत राय भी राम मंदिर पहुंचे. बताया जा रहा है कि यह बैठक मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के बाद ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े पर फ़ैसला लेने के लिए बुलाई गई है.
बैठक में होने वाले निर्णयों पर टिकी हर किसी की नजरें
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक और वित्तीय मामलों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. विशेष रूप से मंदिर में चढ़ावे से जुड़े प्रबंधन और हाल के दिनों में उठे आरोपों पर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है, इसके अलावा ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों से जुड़े मामलों को लेकर भी बैठक में समीक्षा की जा सकती है. सभी की नजरें बैठक में होने वाले निर्णयों पर टिकी हुई हैं, जो आगे की दिशा तय कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:आगरा डीएम का एक्शन, जिले के सभी अवैध वाटर पार्कों के संचालन पर लगाई रोक
The post अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि और चंपत राय भी पहुंचे appeared first on Naya Vichar.

