PM Modi Indonesia Visit: जकार्ता हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने खुद मौजूद रहकर उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं ने बेहद गर्मजोशी के साथ मुलाकात की. इंडोनेशिया की धरती में पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट डाला. जिसमें राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो से गर्मजोशी से मुलाकात करते एक फोटो शेयर किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “जकार्ता पहुंच गया हूं. एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के स्वागत करने के अंदाज से मैं बहुत प्रभावित हुआ. 2018 में हमने अपने रिश्तों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया, जिससे हमारे लोगों को फायदा हुआ है. इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो और मैं अलग-अलग क्षेत्रों में इस साझेदारी को और मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे. राष्ट्रपति प्राबोवो और मैं योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर जाएंगे. इससे हमारे देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध और गहरे होंगे. इंडोनेशिया में रहने के दौरान, मैं हिंदुस्तानीय समुदाय के लोगों से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं.”
#WATCH | Indonesia offers a grand welcome to PM Narendra Modi as its fighter jets accompany PM’s plane. pic.twitter.com/v2mVDmfsCO
— ANI (@ANI) July 6, 2026
सांस्कृतिक कार्यक्रम का उठाया लुत्फ
हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत और गॉर्ड ऑफ ऑनर के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां आयोजित एक विशेष पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अवलोकन किया. इस कार्यक्रम के जरिए इंडोनेशिया की समृद्ध संस्कृति और हिंदुस्तान के साथ उसके सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों की झलक पेश की गई.
6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा पर रहेंगे पीएम मोदी
राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा रहेंगे. पीएम मोदी ने कहा, ‘‘2018 में मेरी पहली इंडोनेशिया यात्रा के दौरान हिंदुस्तान और इंडोनेशिया ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया था.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के इस स्तर पर पहुंचने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है और यह जनवरी 2025 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति प्राबोवो की हिंदुस्तान यात्रा के बाद हो रही है.
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड की यात्रा पर हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर हैं. 11 जुलाई तक तीन देशों की अपनी यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा था- ‘‘पूर्वी और दक्षिणी हिंद महासागर में इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद न्यूजीलैंड की मेरी यात्रा हिंदुस्तान की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति, ‘महासागर’ दृष्टिकोण और साथ ही स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के प्रति हमारे नजरिए को और मजबूत करेगी.’’
ये भी पढ़ें: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, हिंदुस्तान भी हमारे साथ
The post पीएम मोदी का इंडोनेशिया में ग्रैंड वेलकम: आसमान में लड़ाकू विमान, जमीन पर राष्ट्रपति ने की अगवानी appeared first on Naya Vichar.

