King100: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की 100वीं फिल्म ‘किंग100’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी अहम भूमिका निभा रही हैं. अब उनके किरदार को लेकर ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. आइए जानते हैं रिपोर्ट में तब्बू के किरदार को लेकर क्या दावा किया गया है.
Tabu Role in King100: विलेन बन नागार्जुन से भिड़ेंगी तब्बू

Variety India की एक रिपोर्ट के अनुसार, तब्बू इस फिल्म में हीरोइन नहीं, बल्कि विलेन के रोल में नजर आ सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो पर्दे पर उनका सीधा मुकाबला नागार्जुन से देखने को मिलेगा. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस समाचार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
Nagarjuna-Tabu Reunion: 28 साल बाद फिर स्क्रीन शेयर करेंगे नागार्जुन और तब्बू
नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी लंबे समय से दर्शकों की पसंदीदा रही है. दोनों आखिरी बार साल 1998 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘आविदा मा आविडे’ में साथ नजर आए थे. इससे पहले उन्होंने साल 1996 की सुपरहिट फिल्म ‘निन्ने पेल्लादता’ में भी साथ काम किया था. अब पूरे 28 साल बाद दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे.
Tabu Negative Roles: विलेन और ग्रे किरदार निभाने में माहिर हैं तब्बू
तब्बू हमेशा से अलग और चैलेंजिंग किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने ‘अंधाधुन’, ‘हैदर’, ‘मकबूल’ और ‘फितूर’ जैसी कई फिल्मों में ग्रे और नेगेटिव शेड वाले रोल निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा तब्बू हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ और हॉलीवुड की एक बड़ी सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में भी नजर आई हैं.
Nagarjuna on Tabu: नागार्जुन ने तब्बू को लेकर क्या कहा था?

कुछ समय पहले नागार्जुन ने Deccan Chronicle को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और तब्बू की दोस्ती कई साल पुरानी है. उन्होंने कहा कि जब तब्बू को उनकी 100वीं फिल्म के बारे में पता चला, तो उन्होंने खुद इस फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी. यही वजह है कि दोनों एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 में तब्बू की वापसी पर निर्देशक अभिषेक पाठक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत कुछ देखना बाकी
यह भी पढ़ें: तब्बू का बड़ा कमबैक, तीन दशक बाद इस सुपरस्टार के साथ शुरू हुई शूटिंग
The post King100: हीरोइन नहीं, क्या विलेन बनकर नागार्जुन से पंगा लेंगी तब्बू? रिपोर्ट में हुआ ऐसा दावा appeared first on Naya Vichar.

